Desi Jugaad Viral Video सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट की जनता को अपनी आखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है. दरअसल, वायरल क्लिप में एक लड़की रसोई के चूल्हे को छोड़ बाइक के गरम साइलेंसर पर रोटियां (Girl Makes Roti On Bike Silencer) बनाती नजर आ रही है. अब मोहतरमा के इस ‘देसी जुगाड़’ को देखने के बाद नेटिजन्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
गैस की किल्लत या गजब का जुगाड़ Desi Jugaad Viral Video

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की बाइक के पास जमीन पर बैठकर रोटियां बेलती हुई दिख रही है. लेकिन जैसे ही रोटी तैयार होती है, वह उसे तवे के बजाय बाइक के गरम साइलेंसर पर रख देती है. इसके बाद पलट-पलटकर उसे सेंकती है.

क्यों वायरल हो रहा है ये ‘देसी जुगाड़’?
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर दिक्कतें आ रही हैं. आपको सोशल मीडिया से साभार लिया गया दिखाते हैं ये वायरल वीडियो – https://www.instagram.com/reel/DWTIykxD5U6/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c55649d5-37a6-49f4-be62-8d349284b2e9
दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते कच्चे तेल और गैस की आवक पर असर पड़ा है. वहीं, शादी-ब्याह के सीजन की वजह से भी गैस की खपत अचानक बढ़ गई है. ऐसे में कई खुरापाती लोग तरह-तरह के देसी जुगाड़ वाले वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर @vimlaa5063 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लगभग 2 करोड़ बार देखा जा चुका है. वहीं, ढेरों यूजर्स ने कमेंट किए हैं. कोई इसे इंडियन जुगाड़ की मिसाल बता रहा है, तो कोई गैस की भारी किल्लत से उपजी मजबूरी का नाम दे रहा है

