देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
Dhami Janta Darbar सावधान हो जाएं वो अफसर जो जनता की फरियाद पर कान बंद कर लेते हैं .. जो शिकायती पत्रों को रद्दी में डाल देते हैं अब ऐसे नाफ़रमान नाकारे और जनता और सर्कार में दूरी बनाने वाले अधिकारीयों पर मुख्यमंत्री धामी ने नज़रें टेढ़ी कर ली है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं उनको समाधान के लिए शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वजह से लोगों के कार्यों में विलंब किया जा रहा है, उन पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं Dhami Janta Darbar

मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस एवं बीडीसी की नियमित बैठक करने के भी निर्देश दिये गये हैं।
अधिकारियों को दिये समस्याओं का शीघ्र समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपनी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन 1905 पर भी दर्ज कराने की अपेक्षा की है। इस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की भी व्यवस्था बनायी गई है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांध कर उनके मंगलमय जीवन की कामना की, मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी।
व्यासी परियोजना प्रभावित किसानों को सीएम ने बांटा मुआवज़ा https://shininguttarakhandnews.com/vyasi-project-dhami/