dhami news : सीएम धामी ने बधाई के साथ दी नसीहत

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट – 

dhami news  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों  को नियुक्ति -पत्र  वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये l मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी  मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं l

 

27 डिप्टी जेलर , 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र सौंपे dhami news


उन्होंने कहा कि आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन आप पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि नवाचार को धरातल पर उतारने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है l मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, उसी के अनुरूप हम सबको पग-पग पर,  जिसको भी जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको पूर्ण मनोयोग से पूरा करना सुनिश्चित करते हुए,  अपनी -अपनी सहभागिता निभाते हुए, देश तथा राज्य को आगे बढ़ाएंगे l
      इस अवसर पर सचिव गृह  शैलेश बगोली, अपर सचिव गृह  अतर सिंह, महानिदेशक कारागार विमला गुंजयाल, उप महानिरीक्षक कारागार  दधि राम, सहायक महानिरीक्षक कारागार  यशवंत सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे l                                                                                                                 
पहाड़ में कब खत्म होगा शिक्षकों  का सूखा  ? https://shininguttarakhandnews.com/teachers-crisis/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.