Story By : Priyanshu Dwivedi , Uttar Pradesh
Digital Robbery अगर आप ये सोचते हैं कि जेब में कैश नहीं रहेगा तो लुटने का कोई चांस नहीं है तो आप गलत सोच रहे हैं। साइबर क्राइम में अपराधी भी नए प्रयोग करने लगे हैं। जब एटीएम से लूटने का फार्मूला पुराना हो गया तो अब शातिर अपराधी डिजिटल डकैती करने लगे हैं।
Digital Robbery: बाप रे ! अब गूगल-पे ट्रांसफर से 30 हज़ार की लूट

- Digital Robbery जी हाँ देश में ऐसा भी मामला सामने आ गया है जहाँ आपके मोबाइल से फण्ड ट्रांसफर करवा कर डिजिटल लूट को अंजाम दिया जा रहा है। हाईटेक दौर में बदमाशों ने भी राहजनी और लूट का तरीका बदल दिया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यूपी के सहारनपुर में बदमाशों ने डिजिटल लूट शुरू कर दी है।

Digital Robbery हथियारों के बल पर एक व्यक्ति को रोकने के बाद बदमाशों ने उसे लूटना चाहा तो उसके पास पैसे ही नहीं थे। इसके बाद बदमाशों ने इस युवक का मोबाइल फोन लिया और गूगल-पे से पैसे अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। इस दौरान हथियारों के बल पर ही पासवर्ड लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

- Digital Robbery यह घटना देवबंद थाना क्षेत्र में हुई। यहां हथियारों के बल पर बदमाशों ने एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये लूट लिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पैसा पीड़ित के पास कैश नहीं था यानी जेब में नहीं था। जब बदमाशों को लगा कि वे लूट की वारदात को अंजाम देने में विफल हो रहे हैं तो उन्होंने गूगल-पे के जरिये पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया।
Digital Robbery: गूगल-पे से लूट - Digital Robbery कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव जगदेई निवासी सुमित अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। रात में वह बाइक से घर लौट रहा था। सुमित के ही अनुसार अभी वह शाखन नहर के पास एक ईट भट्टे के निकट पहुंचा ही था कि बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे आतंकित करते हुए तलाशी ली लेकिन इसके पास पैसे नहीं थे। आरोप है कि पैसे नहीं होने पर बदमाशों ने सुमित के गूगल अकाउंट से 30 हजार 200 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
Digital Robbery: गूगल-पे से लू - Digital Robbery डिजिटल लूट की इस घटना की जानकारी पीड़ित ने देवबंद कोतवाली पहुंच कर दी। माना जा रहा है कि यूपी में डिजिटल लूट का यह पहला मामला है। देवबंद कोतवाली पुलिस ने घटना दर्ज कर ली है। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस अब इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है। तो अगर आप अपने डिजिटल ऐप पर फण्ड ट्रांसफर करने के शौकीन हैं तो सम्हल जाइये और सावधानी अपनाईये क्योंकि किसी की शातिर नज़रे गूगल पे और पेटीएम जैसे तरीकों है।
वह अब सरकार देगी खच्चरों को 3 घंटे का लंच ब्रेक – https://shininguttarakhandnews.com/char-dham-yatra-22-2/
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:сервисные центры в москве
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:сервисные центры по ремонту техники в мск
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!