dinesh agarwal bjp उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका फिर लगा है जहां पार्टी के बड़े नेता और पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने पार्टी को बायबाय कर दिया है। देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों में जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। आम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल काफी दिनों में संगठन से नाराज चल रहे थे। उन्हें शनिवार को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद दिनेश अग्रवाल ने देर रात कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस छोड़ने से पहले दिनेश अग्रवाल ने भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों पर कहा था कि जब सूरज निकलेगा, तब देखेंगे।
दिनेश अग्रवाल का रिजाइन लेटर आया सामने dinesh agarwal bjp

दिनेश अग्रवाल का इस्तीफा लेटर सामने आया है। उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी को अपना त्यागपत्र भेजा। दिनेश अग्रवाल ने अपने रिजाइन लेटर में लिखा कि महोदय, आपको अवगत कराना चाहता हूं कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें। दिनेश अग्रवाल धर्मपुर से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे कांग्रेस सरकार में मंत्री भी थे। दिनेश अग्रवाल के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को हरिद्वार लोकसभा सीट पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हरिद्वार लोकसभा सीट के तहत आने वाला धर्मपुर सबसे ज्यादा मतदाता वाला विधानसभा क्षेत्र है।
जिस्म में कहां से आती है बदबू ? रोचक है जानकारी https://shininguttarakhandnews.com/body-odour/