Ambulance for Funeral Procession: मुख्यमंत्री के निर्देशों और स्वस्थ उत्तराखंड विजन को लेकर जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की व्यवस्था में सुधार के साथ ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने नारी निकेतन को पहली बार एंबुलेंस सुविधा(Ambulance for Funeral Procession) प्रदान की है। जिलाधिकारी की पहल पर खनिज न्यास निधि से कोरोनेशन अस्पताल को 28 लाख की लागत से 01 एंबुलेंस तथा 01 मोक्ष वाहन और जिला योजना से 13 लाख की लागत से नारी निकेतन को पहली बार एंबुलेंस सेवा की सौगात मिली है। विधायक खजान दास और जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर से इन तीनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मानवता की सेवा के लिए रवाना किया।
निस्वार्थ सेवा करना प्रशासन की प्राथमिकता-डीएम Ambulance for Funeral Procession
विधायक राजपुर खजान दास ने स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि 02 एंबुलेंस और 01 शव वाहन मिलने से निश्चित रूप से हमारे नारी निकेतन और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में शव वाहन न होने से कई बार परेशानियां आती थी जो अब दूर हो गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिले के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु निरतंर काम किया जा रहा है। जिससे आम नागरिकों, गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों तक सुगम स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सके। जिले में शव वाहन नहीं होने से दिक्कतें रहती थी। साथ ही कोरोनेशन अस्पताल में अतिरिक्त एंबुलेंस(Ambulance for Funeral Procession) की भी आवश्यकता थी। वही नारी निकेतन में आश्रय लिए असहाय, अनाथ बच्चों, मानसिक दिव्यांग महिलाओं को चिकित्सा हेतु अस्पताल आने जाने के लिए भी कोई डेडिकेटेड एंबुलेंस वाहन अभी तक उपलब्ध नहीं था। आम लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए खनन न्यास और जिला योजना से 02 एंबुलेंस और 01 मोक्ष वाहन क्रय कर चिकित्सा एवं महिला कल्याण विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। नारी निकेतन के लिए एंबुलेंस वाहन(Ambulance for Funeral Procession) संचालन हेतु पीआरडी से वाहन चालक की नियुक्ति भी कर दी गई है। जिलाधिकारी ने दोनों विभागीय अधिकारियों को वाहनों का उचित उपयोग करते हुए मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है।