DM Savin Bansal महिलाओं ने गुलाब देकर कहा थैंक्यू डीएम सविन बंसल

DM Savin Bansal देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण, बैकलॉग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बसंल और कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की क्यूआरटी .. सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी, गैस एजेंसियों ….तेल कम्पनियों के पदाधिकारियों के साथ जिला प्रशासन ने गैस एजेसियों पर होम लिडिविरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बैठक में अधिकारी तैनात कर दिए है, जो एजेंसी पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे और हालात से अपडेट कराएगें। जिलाधिकारी ने एसपी सिटी को निर्देश दिए कि छापेमारी में जो अवैध रूप सिलेंडर पकड़े जा रहे हैं उनको ट्रेस किया जाए कि वह किस गैस एजेंसी के है, सम्बन्धित गैस एजेंसी की पहचान करते हुए एजेंसी स्वामी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे।

आपदा कंट्रोल रूम पहुंची महिलाओं ने जताया आभार DM Savin Bansal

गैस एजेंसी व गोदाम से सिलेंडर न दिया जाए – जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी ने जिले की गैस एजेंसीवार नामित क्यूआरटी में शामिल 30 अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस एजेंसी पर स्टॉक, बैकलॉग, वितरण आदि रजिस्टर की ताजा रिपोर्ट दें… इसके साथ ही निर्देशित किया यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि किसी भी गैस एजेंसी व गोदाम से सिलेंडर न दिया जाए और उपभोक्ताओं को सिलेंडर होमडिलिवरी के माध्यम से ओटीपी आधार पर ही दिया जाए तथा एजेंसियों पर उपभोक्ता जागरूकता फ्लैक्सी, बुकिंग नम्बर, उपभोक्ताओं के लिए बड़े-बडे अक्षरों में जानकारी चस्पा रहे।

प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने किया जिलाधिकारी को सम्मानित

देहरादून के जिला प्रशासन की इस सख्त कार्यवाहियों और जनता की सुविधा के लिए किया जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल महिलाओं के एक डेलिगेशन के साथ जिला प्रशासन को सम्मानित करने कचहरी स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंची जहां उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल सहित तमाम बड़े अधिकारियों से मुलाकात कर उनका आभार जताया


देहरादून में गैस की किल्लत और कालाबाजारी को रोकने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल और कंट्रोल रूम के कुशल प्रबंधन में जुटे एडीएम वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, PCS अपूर्वा सिंह, PCS अपर्णा ढौंढ़ियाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने जिला प्रशासन का सम्मान किया है ..

बेहतरीन आपदा प्रबंधन के लिए केके मिश्रा का आभार – अनीता तिवारी

प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने डीएम बंसल को उनके बेहतरीन प्रबंधन और गैस की उपलब्धता के लिए किए जा रहे सख्त कार्रवाई के लिए आभार जताते हुए कहा कि लोगों में अफवाहों को खत्म करते हुए गैस गोदामों पर सख्त नियंत्रण करते हुए त्योहारी समय में रसोई गैस की सुचारू रूप से सप्लाई को जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कंट्रोल रूम में भाजपा नेता लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने एडीएम (F/R) केके मिश्रा को उनके बेहतरीन आपदा प्रबंधन के लिए सम्मानित किया

इस दौरान महिलाओं ने रसोई गैस की सुचारू सप्लाई और  कंट्रोल रूम के जरिए आम लोगों को राहत देने के लिए शुक्रिया करते हुए  कहा कि नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं को पर्याप्त गैस सुविधा प्रदान करते हुए उन्होंने बड़ी राहत दी है इस दौरान अनिता तिवारी,ज्योति चमोली, प्रियंका भंडारी,रिंकी बहुगुणा, मनीषा डोभाल सहित बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद रही…