Girls Cyber Fraud ऑनलाइन क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं जब लोग इसका शिकार होकर लाखों रुपये गंवा देते हैं। कभी नौकरी का लालच देकर तो कभी सस्ता लोन देने का झांसा देकर ठग ठगी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इन जालसाजों के चक्कर में पढ़े लिखे और समझदार लोग भी पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आया है। यहां 60 रुपये के चक्कर में एक शख्स को 16 लाख रुपये गंवाने पड़े। यह शख्स वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम के झांसे में फंस गया और ठगी का शिकार हो गया।
लड़कियों का मिसयूज़ कर हो रहे साइबर फ्रॉड Girls Cyber Fraud


शख्स ने साइबर क्राइम थाने की पुलिस को बताया है कि मोनिका नाम कि लड़की ने उसे व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर वर्क फ्रॉम होम का झांसा दिया था। उस लड़की ने खुद को वेब डीयू कंपनी का प्रतिनिधि बताया था। उसने इसे घर से कमाई का एक बढ़िया मौका बताया था। उस लड़की ने कहा था कि हर दिन 21 टास्क पूरे करने होंगे और हर एक टास्क के लिए 60 रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद लड़की ने जो भी कहा वह करता गया। फिर उसने पीड़ित शख्स से धीरे-धीरे 16 लाख से ज्यादा रुपये अपने अकाउंट में मंगवा लिए।

साइबर फ्रॉड के केस हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ठग अलग-अलग तरीके मार्केट में ला रहे हैं। जैसा आप जानते हैं कि भारत के अंदर डिजिटल लेन-देन में ग्रोथ हो रही है तो फिर साइबर थाने में भी फ्रॉड के केसों में इजाफा हो रहा है। अब आपको बताते हैं कि ठगों ने ठगी के लिए ऐसा जरिया निकाला है जिसमें एक आम आदमी आराम से फंस सकता है। दरअसल अब ऑनलाइन वेडिंग सर्विस देने वाली कंपनियों पर ठगों का वेलकम हो चुका है। यानी मेट्रोमोनियल साइट भी अब सेफ नहीं रही हैं।
मेट्रोमोनियल साइट पर ठगों की नजर
दरअसल हो ये रहा है कि फ्रॉड करने वाले लोग अब मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बना कर यूजर्स के साथ ठगी कर रहे हैं। कई केस इसके सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सिरसा में रहने वाली एक लड़की ने मेट्रोमोनियल साइट पर एक लड़के को पसंद किया। प्रोफाइल ठीक लग रही थी। घर वालों को भी सब कुछ ठीक लगा। नंबर एक्सचेंज हुए। बातें होती रहीं। इसके बाद गिफ्ट देने के बहाने से उस लड़के ने 3 लाख 77 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद से उसका फोन बंद आता रहा।
इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी का यह नया तरीका हैं. ऐसे ठगों के वीडियो कॉल से बचने के लिए कोशिशें करनी चाहिए कि इस तरीके के फ्रॉड वीडियो कॉल से या अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए. अगर इस तरीके की कॉल रिसीव हो भी गई है तो इसकी शिकायत तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से करनी चाहिए।
लड़के सिर्फ लड़कियों के आंसू ही नहीं पोछते बल्कि…. https://shininguttarakhandnews.com/handsome-weeping-boys/