Hakim Babar Marriage हकीम साहब का दिल 22 साल की युवती पर आया

Hakim Babar Marriage Pakistan हाल ही में हुई एक शादी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है. इस शादी में दूल्हे की उम्र करीब 70 साल है, जबकि दुल्हन 22 साल की है. 70 वर्षीय हकीम बाबर अपने से काफी कम उम्र की लड़की से निकाह करने के बाद सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हालांकि, इस जोड़े ने खुलकर अपनी शादी का बचाव किया है और आलोचना करने वालों को जवाब दिया है.

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट के अनुसार, जब पत्रकार हकीम बाबर के घर पहुंचे तो उन्होंने और उनकी पत्नी ने साफ कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. उनका कहना है कि शादी दो लोगों का निजी फैसला होता है और इसमें उम्र के अंतर को मुद्दा बनाना सही नहीं है. हकीम बाबर ने कहा कि उनकी शादी अरेंज और लव मैरिज दोनों है. उनके अनुसार, वे एक-दूसरे को पसंद करते थे और आपसी सहमति से रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए निकाह किया.

पोती की उम्र की लड़की को बनाया बेगम Hakim Babar Marriage

रावलपिंडी के रहने वाले हकीम बाबर पेशे से हर्बल प्रैक्टिशनर हैं और शहर के मशहूर ‘अल-नूर हॉस्पिटल’ के मालिक भी हैं. 60 की उम्र पार कर चुके हकीम साहब का दिल जब 22 साल की युवती पर आया, तो उन्होंने बिना देर किए उसे प्रपोज कर दिया. हकीम साहब का कहना है कि यह कोई जबरदस्ती की शादी नहीं, बल्कि प्यार और आपसी सहमति का नतीजा है. वीडियो में हकीम साहब अपनी नई नवेली दुल्हन को बड़े प्यार से गजरा पहनाते और खुशी में डूबे नजर आ रहे हैं.

“उम्र तो बस एक नंबर है!”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हकीम बाबर बड़ी बेबाकी से अपने रिश्ते की वकालत करते दिख रहे हैं. उनका मानना है कि प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता, मायने रखती है तो बस नीयत और रिश्ते की गहराई. हकीम साहब का कहना है कि उनकी दुल्हन पहले तलाकशुदा थी और दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक जानने-समझने के बाद शादी का फैसला लिया. उन्होंने यह भी साफ किया कि यह निकाह दोनों परिवारों की पूरी रजामंदी से हुआ है.

हनीमून के लिए विदेशों की सैर

हकीम साहब अपनी नई जिंदगी को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने अपने आगे के प्लान का खुलासा करते हुए कहा कि निकाह के बाद वे सबसे पहले सऊदी अरब जाएंगे, जिसके बाद हनीमून के लिए नीदरलैंड्स की उड़ान भरेंगे. उनकी इन बातों ने इंटरनेट पर लोगों को और भी ज्यादा हैरान कर दिया है. कोई उन्हें उनकी ‘जोश’ के लिए दाद दे रहा है, तो कोई मजे लेते हुए कह रहा है कि “प्यार वाकई अंधा होता है!”

तलाकशुदा लड़की से निकाह जायज

हकीम बाबर के मुताबिक, दुल्हन पहले तलाकशुदा थी और दोनों परिवारों की सहमति से यह निकाह हुआ है। इस्लामी मान्यताओं का जिक्र करते हुए मौलाना ने कहा कि तलाकशुदा महिलाओं से निकाह जायज है।इस शादी के बाद पाकिस्तान में एक बार फिर उम्र में बड़े अंतर वाली शादियों पर बहस शुरू हो गई है। 48 साल के उम्र अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसे समाज में चर्चा का विषय मान रहे हैं।