Human Body Composting : बाप रे ! वो लाश की खाद बना देते हैं , फिर ऐसे करते हैं यूज़ 1 amazing fact

Human Body Composting जगह की कमी के चलते अब मृतकों की डेड बॉडी को खाद में बदलने का नियम लागू हो गया है। न्यूयॉर्क इसी के साथ इस प्रक्रिया को अपनाने वाला अमेरिका का छठवां राज्य बन गया है। यहां किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत उसके शव को विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजार कर खाद बना दिया जाएगा।

Human Body Composting घर ले जा सकेंगे डेड बॉडी वाली खाद

Human Body Composting
Human Body Composting
  •  न्यूयॉर्क के तमाम मीडिया हाउस इसे एक बड़ा कदम बता रहे हैं। इस नियम के तहत मृत व्यक्ति का परिवार चाहे तो शव से बनी खाद को अपने साथ ले जाकर बगीचे की मिट्टी में मिला सकता है। या फिर सरकार को दान दे सकता है, जिससे उसे जंगलों में इस्तेमाल किया जा सके। बता दें कि लोगों की डेडबॉडी को खाद बनाने का कानून सबसे पहले अमेरिका के वाशिंगटन में 2019 में बनाया गया था। इसके बाद 2021 में कोलोराडो और ऑरेगन ने 2021 में वर्मोन्ट और कैलिफोर्निया ने 2022 में इसे लागू किया। अब न्यूयॉर्क ने भी इसे अपना लिया है।  

Human Body Composting ऐसे डेड बॉडी को बनाया जाएगा खाद

Human Body Composting
Human Body Composting
  • Human Body Composting डेड बॉडी को खाद में बदलने की इस प्रक्रिया को ह्यूमन कम्पोस्टिंग नाम दिया गया है। इस प्रक्रिया में डेड बॉडी को स्टील के एक सिलेंडरनुमा कंटेनर में रखा जाएगा। इसके बाद बॉडी को ऑर्गेनिक मटेरियल से ढक दिया जाएगा। इनकी मदद से डेड बॉडी तेजी से खाद में तब्दील होने लगेगी। पूरी तरह से खाद बनने में डेडबॉडी को एक महीना लगेगा।

Human Body Composting एक डेड बॉडी से बनेगी इतनी खाद

Human Body Composting
Human Body Composting
  • Human Body Composting डेड बॉडी को खाद बनाने वाली कंपनी का नाम ‘रीकम्पोज’ है। कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक एक डेड बॉडी से 36 बैग मिट्टी के बनेंगे। इस प्रक्रिया में दांत और हड्डियां भी मिट्टी बन जाएंगे जबकि किसी व्यक्ति को पारंपरिक तरीके से दफनाने में दांत और हड्डियां इतनी जल्दी डीकंपोज नहीं होते। कंपनी की ओर से कहा गया है कि किसी भी परिवार को मृतक की बॉडी से बनी खाद देने के पहले ये जांच की जाएगी कि उस मिट्टी में कोई हानिकारक पैथोजन न हों।
Human Body Composting
Human Body Composting

गंभीर बीमारी से मरने वालों के लिए नहीं होगी ये सुविधा

  • Human Body Composting रीकंपोज कंपनी के मुताबिक टीबी समेत अन्य गंभीर बीमारियों से मरने वाले लोग, या रेडिएशन थेरेपी ले चुके मृतकों के शव को खाद नहीं बनाया जाएगा क्योंकि इससे इंफेक्शन का खतरा रहेगा। रीकंपोज कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका के कई राज्यों में अब लोगों को दफनाने की जगह कम पड़ने लगी है, ह्यूमन डीकंपोजिशन इसका सबसे बेहतरीन विकल्प है।

MUST READ THIS STORY – https://shininguttarakhandnews.com/haldwani-gafoor-basti-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.