आशीष तिवारी की रिपोर्ट…….
Ias savin bansal सुबह-सुबह किसान बन डीएम सविन पहुंचे धान के खेत, कृषकों संग की फसल कटाई
धान के फसल कटाई प्रयोग निरीक्षण दौरान डीएम सविन बंसल ने दरांति उठा कृषकों संग की फसल कटाई
कलम से कमाल के फैसले करने वाले डीएम बंसल का खेती किसानी अवतार

हमेशा कुछ अलग और दिलचस्प काम करते हुए एक संदेश देने वाले देहरादून के डीएम सविन बंसल ने एक बार फिर लोगों को अपने ही अंदाज में प्रभावित किया है….दरअसल तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण करने पहुंचे थे डीएम बंसल जहां इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों के संग श्रमदान करते हुए खेत में धान की कटाई भी की ।

अपनी कलम और शार्प माइंड से जिले की प्रशासनिक टीम को जनहित में लीड करने वाले डीएम बंसल का कई रंग स्मार्ट सिटी ने देखा है … आम लोगोँ के साथ खुद को जोड़कर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने वाले डीएम जब खेत में उतरे तो लोग हैरानी से उनके इस कौशल को देखने लगे….आपको बता दें कि 43.30वर्ग मीटर के प्लॉट में 17 किलो 500ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई प्रयोग का संपादन राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जी सी ई एस एवं सीसीई एग्री ऐप द्वारा किया गया एवं खेत से ही उत्पादन के डाटा को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया उक्त आंकड़ों का प्रयोग फसलों के औसत उपज एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किया जाता है।डीएम का यह नया अंदाज जिलाधिकारी के संवेदनशील व्यक्तित्व का बेह्तरीन उदाहरण है….

