iit scientist died एल्युमिनाई मीट को संबोधित करते समय आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. समीर खांडेकर को हार्टअटैक पड़ गया। मौजूद लोग समझे कि वह भावुक हो रहे है लेकिन गिरते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कॉर्डियोलाजी ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। वह प्रोफेसर होने के साथ डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर के पद पर भी कार्यरत थे। आईआईटी कानपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. समीर खांडेकर (55) के परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी पत्नी प्रद्यन्या खांडेकर और उनका पुत्र प्रवाह खांडेकर हैं।
वैज्ञानिक व उन्हें जानने वाले स्तब्ध iit scientist died

प्रो. समीर खांडेकर के बेटे प्रवाह अभी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं। उनके लौटने पर ही प्रो. समीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी उनका शव संस्थान के हेल्थ सेंटर में रखा गया है। वह आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र भी थे। प्रो. खांडेकर के नाम पर आठ पेटेंट भी हैं।
प्रो. खांडेकर का जन्म 10 नवंबर 1971 को जबलपुर में हुआ था। उन्होंने सन् 2000 में आईआईटी कानपुर से बीटेक और जर्मनी से 2004 में पीएचडी किया था। इसके बाद 2004 में आईआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन किया। 2009 में एसोसिएट प्रोफेसर, 2014 से प्रोफेसर, 2020 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष बने। 2023 में उनको डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर पद की जिम्मेदारी मिली। प्रो. खांडेकर सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। वह प्रो. एचसी वर्मा की ओर से चलाए जा रहे शिक्षा सोपान आश्रम से भी जुड़े रहे हैं।
प्रो. खांडेकर से जुड़े लोगों ने बताया कि शुक्रवार को ऑडिटोरियम में चल रहे कार्यक्रम के दौरान प्रो. खांडेकर मंच से संबोधित करते हुए सेहत का ध्यान देने के लिए कहा। सेहत की बात कहते ही प्रो. समीर के चेहरे का रंग उड़ने लगा। पहले लोगों को लगा कि वह भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर हकीकत पता चलते ही आनन-फानन में कार्डियोलॉजी ले जाया गया। प्रो. खांडेकर को 2019 में कोलेस्ट्राल की परेशानी हुई थी। उनकी दवाइयां चल रहीं थीं। प्रो. एचसी वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले बुधवार को ही प्रो. खांडेकर सोपान आश्रम आए थे और बच्चों को विज्ञान के नियम बताए थे। प्रो. खांडेकर के निधन से हर वैज्ञानिक व उन्हें जानने वाले स्तब्ध हैं।
जहरीला है कागज का कप, चौका देगा खुलासा https://shininguttarakhandnews.com/paper-cup-disadvantages/