India LPG Shortage महिलाओं ने सड़कों पर गजब कर दिया !

ज्योति रौतेला के नेतृत्व में अनोखे विरोध प्रदर्शन India LPG Shortage

 

India LPG Shortage
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से सिर पर गैस सिलेंडर उठाकर भाजपा जिला मुख्यालय की ओर पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा कनक चौक तक पहुंची, जहां पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को फूल-माला पहनाकर उसकी “अंत्येष्टि” की।

इस दौरान महिलाओं ने धूपबत्ती जलाकर केंद्र सरकार की महंगाई की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर लकड़ी जलाकर रोटी और सब्जी बनाकर यह संदेश दिया कि बढ़ती महंगाई के कारण आम परिवारों को एक बार फिर पुराने दौर की तरह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।


बाद में महिलाओं ने वहीं पर बनी रोटी और सब्जी लोगों को खिलाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने से आम जनता, विशेषकर महिलाओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर महिलाओं की रसोई पर सीधा हमला किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आज आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और गरीब तथा मध्यम वर्ग के लिए घर चलाना कठिन होता जा रहा है। प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा विरोध कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।महिला कांग्रेस की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि केंद्र सरकार ने रसोई गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हांलाकि अब देश भर से खाने पीने के सामान , होटल व्यवसाय , रसोई गैस , पेट्रोल डीजल इन सब पर सीधा असर दिखाई दे रहा है लेकिन फिलहाल दावों के सामने राहत की कोई राह दिखाई नहीं दे रही है।