JP Nadda Dehradun भाजपा प्रदेश कोर कमेटी बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कोर ग्रुप की बैठक मे सरकार और कार्यकर्ताओ के बीच समन्वय पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश मे संगठन और सरकार के मध्य बेहतर समन्वय विकास कार्यों की उपलब्धियों के लिए धामी सरकार की पीठ थपथपाई। वहीं तीन बिंदुओं पर फोकस इस बैठक में 27 के चुनावों में जीत को लेकर रणनैतिक मार्गदर्शन दिया। सबसे ख़ास बात ये रही कि पार्टी 23 मार्च को प्रदेश भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर 1.5 से 2.0 लाख की संख्या वाली रैली आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रधानमंत्री या गृहमंत्री से समय मांगा जाएगा और संभावना है कि इसमें खुद पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं जो चुनावी शंखनाद भी माना जा सकता है।
सरकार और कार्यकर्ताओ के बीच तालमेल जरुरी JP Nadda Dehradun

बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि नड्डा के समक्ष संगठन के कार्यक्रमों और सरकार के कामों की विस्तार से समीक्षात्मक चर्चा की गई। जिसमें उनके द्वारा प्रदेश संगठन और सरकार की पीठ थपथपाते हुए सभी से 27 के चुनाव को लेकर कमर कसने का आह्वान किया। इस दौरान उनके द्वारा रणनीतिक मार्गदर्शन दिया गया कि कैसे पार्टी को एकजुटता से काम करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में पहले से भी बड़ी जीत को हासिल करना है।

उपलब्धियों के लिए धामी सरकार की थपथपाई पीठ
भट्ट ने कहा कि बैठक में मुख्यत तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें सरकार और संगठन के समन्वय को अधिक बेहतर करते हुए जन जन तक अपनी उपलब्धियां को पहुंचाया जाए। जिसकी शुरुआत आगामी 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ संगठन बैठक से होगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी एवं जिला सह प्रभारी सम्मिलित होंगे। शीघ्र विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मंडल स्तर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बीएलए के सम्मेलन किए जायेंगे। जिसमें पार्टी का लक्ष्य है कि सभी बूथों को मजबूत किया जाए। विशेषकर जहां पिछले चुनावों में हारे गए बूथों के नतीजे भी बदले जाएं।

संगठन विस्तार और 2027 के मिशन से जुटने का आह्वान
प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अजेय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज, डाक्टर धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हुए।

