Kranti Kumar Panikera हमारे समाज में एक बहुत लोकप्रिय कहावत है, ‘जहां चाह है वहीं राह है’। जुनून हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसे ही असाधारण प्रतिभाओं को सम्मानित करता है। हाल ही में, भारत के एक शख्स का ऐसा ही हैरतअंगेज टैलेंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसने उन्हें दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को अचंभित कर रहा है। वीडियो में एक शख्स को एक कतार में लगे टेबल फैन को अपनी जीभ से रोकते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो को 5 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका Kranti Kumar Panikera
यह नजारा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही डराने वाला भी है। जहां आमतौर पर लोग पंखों के तेज घूमते ब्लेड से दूर रहने की सलाह देते हैं, वहीं यह शख्स अपनी जीभ के जरिये टेबल फैन के तेज पंखों को रोकते हुए दिखाई दे रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अब इस टैलेंट को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज किया गया है।वायरल वीडियो में क्रांति कुमार पनिकेरा एक कतार में रखे कई टेबल फैन के सामने खड़े हैं। जैसे ही पंखे चालू होते हैं, वे एक-एक करके अपनी जीभ से उनके ब्लेड को रोकते जाते हैं। यह दृश्य देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। Click Link For World Record Video https://www.instagram.com/p/DEKjRXzxteT/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
वीडियो में पनिकेरा की गति और सटीकता देखने लायक है। वे बड़ी ही तेज़ी से एक पंखे से दूसरे पंखे तक पहुँचते हैं और अपनी जीभ से ब्लेड को रोक देते हैं।इस शख्स का नाम क्रांति कुमार पनिकेरा है, जो भारत के रहने वाले हैं। उन्हें ‘ड्रिलमैन’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी इस अजीबोगरीब प्रतिभा से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। क्रांति कुमार पनिकेरा ने केवल 1 मिनट में 57 टेबल फैन के ब्लेड अपनी जीभ से रोककर यह अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर इस अविश्वसनीय करतब का वीडियो साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।