Special Story By – Priyanshu Dwivedi , Uttar Pradesh
Leave Application viral अगर आप समझते हैं कि कि सोशल मीडिया बेकार की उबाऊ और थकाऊ चिड़िया है तो ठहरिये जनाज़ , यहाँ मनोरंजन ज्ञान और रोचक जानकारियों का खजाना भी होता है। अक्सर एक पोस्ट आपका मूड चंगा कर सकती है। आज बात एक ऐसे ही पोस्ट की करते हैं।

Leave Application viral एक छुट्टी का आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल
- Leave Application viral जिसे पढ़कर हर कोई हंसे जा रहा है. इस आवेदन पत्र को आईएएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया है… सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ मजेदार चीजें वायरल होती रहती हैं. कभी किसी दुकान के बोर्ड पर लिखी हुई मजेदार बात, तो कभी कोई मजेदार आवेदन पत्र. सोशल मीडिया पर कई बार छुट्टी के लिए दिए गए मजेदार आवेदन पत्र वायरल हुए हैं. जिन्हें पढ़ने के बाद हंसते-हंसते लोगों का पेट में दर्द होने लगता है. ऐसा ही एक छुट्टी का आवेदन पत्र (Leave Application viral) सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर हर कोई हंसे जा रहा है. इस आवेदन पत्र को आईएएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया है.

- Leave Application viral आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये छुट्टी का आवेदन पत्र शेयर किया है. जो काफी मजेदार तरीके से लिखा गया है. इस आवेदन पत्र में लिखा है, सेवा में…श्रीमान मास्सब, माध्मिक पाठशाला बुंदेलखंड,माहानुभव. तो मस्साब ऐसो है कि दो दिना से चड़ रओ है जो बुखार और उपर से जा नाक बह रह सो अलग. जई के मारे हम स्कूल नई आ पाहे. तमाए पाउ पर के निवेदन है कि दो-चार दिना की छुट्टी दे देते, तो बड्डो अच्छो रहतो और हम नई आए तो कोन सा तमाओ स्कूल बंद हो जै. तुमाओ… आग्याकारी शिष्य… कलुआ….

- आजकल सोशल मीडिया पर जो दौड़ता है वो बेहद रोचक और दिलचस्प होता है। कभी चिट्ठी , कभी वीडियो , कभी फोटो और कभी मज़ेदार घटनाएं .. इसी ही रोचकता से भरी है वेब की दुनिया
रोचक ज्ञान पढ़िए – क्या है चाय पीने के फायदे – https://shininguttarakhandnews.com/tea-wonder-drug/

