Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Love You Minister मंत्री जी तब हैरानी से उसको देखने लगी जब वो करीब आकर बोल पड़ा लव यू ….. कार्यक्रम में भीड़ थी , सामने लोग बैठे थे और मंच पर थी सरकार …. Uttarakhand प्रदेश की इकलौती महिला मंत्री भाषण दे रही थी तभी वो हुआ जिसकी उन्हें कल्पना न थी
Love You Minister वीडियो में देखिये मासूम का प्यार

Love You Minister वात्सल्य योजना के एक कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य मंच पर बच्चों से अपनी सरकार की योजना के बारे में बता रही थी तभी एक मासूम बच्चा हाँथ में चॉकलेट लेकर मंच पर चढ़ा और मंत्री जी को देते हुए बोला लव यू बुआ
Love You Minister कार्यक्रम के दौरान बच्चो ने मंत्री रेखा आर्या जी की प्रसंशा की।इस दौरान उस बच्चे द्वारा कैबिनेट मंत्री को चॉकलेट भेंट की गई साथ ही उन्हें लव यू बुआ कहकर संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चे के इस भाव की भूरी-भूरी प्रसंशा की। उन्होंने कहा की निश्चित ही बच्चो के इस प्रकार से प्रेम दर्शाने से पता चलता है की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना से वह खुश है। उन्होंने कहा की विभाग द्वारा लगातार यह प्रयास किया जाता है की हर एक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्म आगे बढ़ा और लाभार्थियों को भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गयी।

Love You Minister इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की सरकार संवेदनशीलता के साथ बच्चों के देखरेख व पुर्नवास के लिये कार्य कर रही है। बच्चों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, उनके आगे बढ़ने में कोई बाधा या रूकावट ना आये, इसलियेे अभिभावक के रूप में सरकार द्वारा सदैव तत्परता के साथ कार्य करते हुये बच्चों के संरक्षण, उनके प्रगति राह में आगे बढ़ने की राह में कोई बाधा ना आये, इसलिये विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर समन्वित रूप से बच्चों हेतु महत्वपूर्ण प्रावधान कराये गये है..
चौंकिए मत ये है मॉर्डन पुलिस की शानदार बैरकhttps://shininguttarakhandnews.com/smart-police-chamoli/


