Men Women Friends इसमें कोई दो राय नहीं कि प्यार की पहली सीढ़ी दोस्ती होती है। इसलिए कई सारे लोग अपने बेस्ट फ्रेंड या बचपन के दोस्त से शादी भी कर लेते हैं। यहां तक की फिल्मों में भी इस बात का जिक्र खुब होता है कि लड़का और लड़की सिर्फ एक अच्छे दोस्त नहीं रह सकते हैं। ऐसे में भले ही आप लोगों की सोच को खराब बताकर अपोजिट जेंडर दोस्त के साथ अपनी फ्रेंडशिप को सबसे अलग बता दें, लेकिन इससे सच्चाई बदल नहीं जाती है। और वास्तव में यह सच्चाई क्या है, इसका पता आप इस स्टडी से लगा सकते हैं।
स्टडी में क्या खुलासा हुआ Men Women Friends

जस्ट फ्रेंड बनकर नहीं रह पाते लड़के
इन परिणामों से पता चलता है कि लड़कियों की तुलना में लड़कों को अपने अपोजिट जेंडर फ्रेंड के साथ सिर्फ दोस्त बने रहने में ज्यादा कठिनाई होती है। 88 अंडर ग्रेजुएट लड़के और लड़कियों से अपोजिट सेक्स फ्रेंडशिप पर सवालों को पूछने के बाद शोधकर्ताओं ने जाना कि लड़के अपनी फीमेल फ्रेंड्स के साथ रोमांस के अवसर ज्यादा तलाश करते हैं। वहीं, ज्यादातर लड़कियां अपने मेल फ्रेंड्स के साथ रोमांस के बार में नहीं सोचती हैं।
शादीशुदा पुरुष और महिला भी नहीं रह सकते दोस्त
249 वयस्कों (जिनमें से कई शादीशुदा थे) से अपोजिट जेंडर के साथ दोस्ती करने के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को लिस्ट करने के लिए कहा गया। जिसमें लोगों ने नकारात्मक पहलुओं में रोमांटिक अट्रैक्शन की संभावना सबसे ज्यादा बतायी। इस स्टडी में भी पुरुष को महिलाओं की तुलना में अपने अपोजिट जेंडर के साथ सिर्फ दोस्त बने रहने में अधिक परेशानियों का सामना करता पाया गया।