Nandini CM Suicide कन्नड़ टीवी अभिनेत्री नंदिनी सीएम का 26 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या की है और घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनके परिवार का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड कर लिया है।पुलिस ने इस मामले में अननेचुरल डेथ का केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। जांच जारी है और नंदिनी के परिवार व करीबी लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
नंदिनी सीएम का बेंगलुरु के घर में मिला शव Nandini CM Suicide

मनोरंजन जगत से बुरी खबर आई है जहाँ डिप्रेशन और निजी वजहों से कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम से सुसाइड कर लिया है। बता दें कि वे महज 26 साल की थी और बेंगलुरु के केंगेरी में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहती थीं।शुरुआती जानकारी की मानें तो घटना 28 दिसंबर देर रात लगभग 11.16 बजे से 12.30 बजे के बीच घटी मानी जा रही है। पुलिस को अगली सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई थी, जिसके बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नंदिनी सीएम अगस्त 2025 से जिस पेइंग गेस्ट हाउस में रह रही थी, उसके कमरा नंबर 202 की खिड़की के फ्रेम पर उनकी बॉडी लटकी हुई मिली। उसकी मां जीआर बसवराजेश्वरी ने बाद में केंगेरी पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई।

शादी नहीं करना चाहती थीं नंदिनी सीएम
समाचार एजेंसी की एक खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का निधन केंगेरी इलाके में हुआ है। सीनियर पुलिस आधिकारी ने ये भी बताया कि उनके हाथ एक्ट्रेस का सुसाइड नोट भी लगा है, जिसमें उन्होंने मेंशन किया था कि वह डिप्रेशन और पर्सनल इशू से गुजर रही हैं।इस नोट में लड़की ने लिखा था कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं और न ही उन्हें गवर्मेंट जॉब करनी है, वह अपनी एक्टिंग करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, जबकि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह सेटल हो जाए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है और फिलहाल इसमें किसी तरह की साजिश नहीं लग रही है। पुलिस ने बताया कि जैसे-जैसे छानबीन आगे बढ़ेगी, वह डिटेल्स शेयर करेंगे। फिलहाल नंदिनी के करीबी और उनके परिवार का स्टेटमेंट पुलिस ने रिकॉर्ड कर लिया है।

इस शो में निभा रही थीं मुख्य भूमिका
आपको बता दें कि 26 साल की नंदिनी सीएम ने अपना एक्टिंग करियर कन्नड़ सीरियल से बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस किया था। इस शो के बाद वह जीवा हुवागाइड, संघर्ष, मधुमगलु और नीनाडे ना जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में दिखाई दीं।नंदिनी, तमिल सीरियल ‘गौरी’ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं। उनका सीरियल में कनका और दुर्गा का डबल रोल था। बीते दिनों उनके सीरियल का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आया था, जिसमें वह जहर पी लेती हैं।दो दिन पहले नंदिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इसी शो से रिलेटेड एक प्रोमो शेयर किया था। वह इंस्टाग्राम तस्वीरों में काफी खुश भी नजर आ रही हैं। कम उम्र में नंदिनी के निधन से उनके फैंस का दिल पूरी तरह से टूट गया है।

