देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट

National Kala Utsav 22 उत्तराखंड की बेटी ने अपनी प्रतिभा से देवभूमि का नाम रोशन किया है। जब बड़े बड़े प्रदेश की प्रतिभाएं मुक़ाबले में सामने कड़ी थी उस वक़्त बागेश्वर की मनीषा ने अव्वल पोजीशन पर कब्ज़ा जाकर पहाड़ की दमदार पहचान बनाई है। राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी और उनकी टीम ने होनहार मनीषा को दिल खोल कर बधाई देते हुए इसको राज्य के लिए एक शुभ संकेत बताया है।
National Kala Utsav 22 विभाग के मुखिया बंशीधर तिवारी ने बताया शुभ संकेत

National Kala Utsav 22 राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 में उत्तराखंड की मनीषा रावल, ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया है। मनीषा ने स्थानीय खेल-खिलौने विद्या के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर की कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 पहला स्थान प्राप्त किया।

- National Kala Utsav 22 : राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव प्रतियोगिता का परिणाम आज भारत सरकार द्वारा जारी किये गये। भारत सरकार द्वारा हर साल लोक कलाओं के संवर्धन और विकास के लिए माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कला उत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर से जनपद स्तर राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगात्मक प्रतिस्पर्धा के रूप में विभिन्न चरणों में सम्पन्न होता है।

- National Kala Utsav 22 आपको यहाँ बता दें कि इस वर्ष भारत सरकार द्वारा कला उत्सव प्रतियोगिता 3 जनवरी से 7 जनवरी तक भुवनेश्वर उडीसा में सम्पन्न हुए। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का समापन पर परिणामों के साथ विजेता प्रतिभागियों को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा पुरस्कृत किया गया।
- जिसमें रा इoका० सलानी जनपद बागेश्वर की कक्षा 9वीं की छात्रा मनीषा रावल, उत्तराखंड से राष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय खेल खिलौने में छात्रा ने अथक मेहनत व प्रयास से राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा द्वारा काष्ठ कला के माध्यम से सनातन धर्म की यज्ञ में प्रयुक्त होने वाली सामग्री एवं बच्चों के खिलौने तैयार किये गये। इसमें सामान्य कास्ट का प्रयोग किया गया जो कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।

National Kala Utsav 22 मनीषा रावल की इस उपलब्धि पर अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ० मुकुल कुमार सती, उप राज्य परियोजना निदेशक, प्रद्युमन सिंह रावत ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा. उसके सहयोगी तथा मार्गदर्शक शिक्षक डॉ० हरीश दफौटी, गाइड शिक्षक डॉ० रमा खर्कवाल और संजय शाह के साथ-साथ पूरे विद्यालय परिवार और जनपद बागेश्वर को बधाई देते हुए उनके इस अनुकरणीय कार्य की सराहना की गयी….
Must Read This Emotional Story https://shininguttarakhandnews.com/heart-wrenching-story-india/
в этом разделе https://riobetcasinoru.xyz/