Panipat Killer Lady सुन्दर लड़कियों की कातिल हसीना अरेस्ट !

Panipat Killer Lady  पानीपत के गांव भावड़ की रहने वाली पूनम की कातिल करतूत से पूरा देश सन्न है. पूनम नाम की महिला ने अपने बेटे समेत चार बच्चों को केवल इसलिए मार दिया वो उससे देखने में खूबसूरत थे. पूनम की हरकतों पर तो उसके घरवालों पर पहले से शक था लेकिन विधि नामक बच्ची की मौत के बाद सबको इस कातिल महिला पर यकीन हो गया था.

बेरहम थी कातिल हसीना पूनम !

हरियाणा के पानीपत ज़िले के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक़्त मातम में बदल गईं जब छह साल की मासूम विधि अचानक ग़ायब हो गई। पूरा परिवार सोनीपत से नौलथा गांव शादी में शामिल होने आया था। बारात आई, सब लोग खुशी-खुशी बारात के साथ चले गए, लेकिन विधि घर पर ही रह गई। थोड़ी देर बाद परिवार को फ़ोन आया कि बच्ची कहीं नहीं मिल रही। सब परेशान होकर ढूंढने लगे।

‘कोई मुझसे ज्यादा सुंदर न दिखे’ Panipat Killer Lady 

लगभग एक घंटे बाद विधि की दादी ओमवती ऊपर के माले पर स्टोर रूम में गईं। दरवाज़ा बाहर से बंद था। जब उन्होंने दरवाज़ा खोला तो जो नज़ारा देखा, उससे उनके होश उड़ गए। छोटी विधि का सिर पानी की बाल्टी में डूबा हुआ था और पैर ज़मीन पर थे। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैसे पकड़ी गई चार बच्चों की कातिल पूनम

पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो जो सच सामने आया, वह रोंगटे खड़े करने वाला था। हत्या करने वाली कोई और नहीं, विधि की अपनी चाची पूनम थी। पूनम ने क़बूल किया कि वह नहीं चाहती थी कि कोई उससे ज़्यादा सुंदर दिखे। बस इसी जलन में उसने मासूम बच्ची की जान ले ली।पुलिस की पूछताछ में पूनम ने जो खुलासा किया, उसने सबको हिला कर रख दिया। पूनम अब तक चार मासूम बच्चों की हत्या कर चुकी है, तीन लड़कियां और अपना खुद का बेटा भी ! सभी को एक ही तरीक़े से मारा- पानी में डुबोकर।

अपने बेटे को भी मारा

साल 2023 में उसने अपनी देवरानी की बेटी को मार डाला था। उसी साल शक से बचने के लिए अपने ही बेटे को डुबो दिया। इसी साल अगस्त में सीवाह गांव में एक और मासूम बच्ची को सिर्फ़ इसलिए मार डाला क्योंकि वह उससे ज़्यादा ख़ूबसूरत लग रही थी। पहले इन मौतों को दुर्घटना समझा जाता था, लेकिन विधि की हत्या के बाद पूनम ने सारे राज़ खोल दिए।

हरियाणा के पानीपत की उस महिला का चेहरा अब सामने आया है, जिसने चार मासूम बच्चों की जान ले ली और यकीन मानिए, जितनी खूबसूरत वह दिखती है, उतनी ही खतरनाक उसकी सोच थी. यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन यह हकीकत है. हरियाणा के पानीपत में पकड़ी गई इस महिला ने न सिर्फ अपने रिश्तेदारों की बच्चियों को मौत के घाट उतारा, बल्कि शक से बचने के लिए अपने ही बेटे की हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सबको हिला कर रख दिया

पुलिस ने पूनम को गिरफ़्तार कर लिया है। उसने साफ़-साफ़ कहा कि उसे अच्छे और सुंदर दिखने वाले बच्चों से जलन होती थी, इसलिए वह उन्हें ख़त्म कर देती थी। यह बात सुनकर पूरा इलाक़ा सन्न रह गया। लोग कह रहे हैं कि ऐसा क्रूर दिल इंसान के अंदर कैसे हो सकता है?अब पुलिस पुराने केस भी दोबारा खोल रही है। विधि के पिता संदीप ने हत्या का मुक़दमा दर्ज कराया है। गांव में मातम का माहौल है। जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज थी, वहां अब रोने-चीखने की आवाज़ें हैं।खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है हम इसके तथ्यों की सत्यता का दावा नहीं करते हैं।