plastic tea strainer side effects भारत में हर घर में कोई न कोई चाय का शौकीन जरूर होता है। चाय की एक प्याली आपको कई तरह से सुकून दिलाती है, लेकिन अगर हम कहें कि आपका चाय आपके स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर हो सकता है। जी हां, लेकिन हम यहां चाय की नहीं, बल्कि प्लास्टिक की चाय छन्नी की बात कर रहें, जिसे अक्सर लोग चाय छानने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हर गली-नुक्कड़ में मिलने वाली चाय को इसी तरह की चायछन्नी से छानी जाती है। अगर आप भी अपने घर में इस तरह की छन्नी से चाय छान रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। आइए जानते हैं प्लास्टिक की चाय छन्नी से चाय छानकर पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं?
प्लास्टिक की छन्नी से चाय छानने के क्या हैं नुकसान?
इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब आप गर्म चाय को प्लास्टिक की छन्नी से छानते हैं, तो इसके कुछ कण चाय में मिक्स हो जाते हैं। इतना ही नहीं, कई चाय छन्नियों को रिसाइकल्ड हुए प्लास्टिक से बनाया जाता है। ऐसे में इस तरह के प्लास्टिक का इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी घातक हो सकता है। इससे आपको कई तरह की गंभीर परेशानियां होने का खतरा रहता है।
प्लास्टिक की छन्नी में चाय क्यों नहीं छाननी चाहिए ? plastic tea strainer side effects

यह छोटी सी आदत हमारी हेल्थ को बहुत नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म चाय के संपर्क में आने पर प्लास्टिक से हानिकारक केमिकल निकल सकते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर में पहुंचकर बीमारियों की दावत दे सकते हैं. इसलिए हमें इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
प्लास्टिक की छन्नी से क्या नुकसान हो सकता है ?
केमिकल शरीर में जाने का खतरा- गर्म चाय से प्लास्टिक में मौजूद बना या फ्थेलेट्स जैसे केमिकल्स चाय के साथ कप में चले जाते हैं और लगातार ऐसा होने से हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ सकते हैं.
पेट और पाचन की समस्या होना- ये तमाम केमिकल शरीर के अंदर जाकर पेट की लाइनिंग को इरिटेट करते हैं, पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. साथ ही, गैस, एसिडिटी और पेट में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है.

इम्यून सिस्टम कमजोर होना- अगर आप काफी वक्त से एक ही तरह की छन्नी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बदल लेना चाहिए. लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करना इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है.
किन लोगों को बरतनी चाहिए ज्यादा सावधानी ?
गर्भवती महिलाएं
बच्चे और बुजुर्ग
हार्मोनल या पेट की समस्या वाले लोग
किस तरह की छन्नी इस्तेमाल करें ?
बेहतर होगा कि आप स्टेनलेस स्टील की छन्नी इस्तेमाल करें. इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा. इसके अलावा, कांसे या पीतल की छन्नी इस्तेमाल करना भी बेस्ट हो सकता है.

