Pol khol Yatra : भाजपा हिन्दू मुस्लिम खेलने में मस्त – जनता त्रस्त – धस्माना , 1 Blame Politics

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट – 
Pol khol Yatra उत्तराखंड में कांग्रेस की पोलखोल महा अभियान सड़कों पर है और जनता के बीच तमाम मुद्दों के साथ अपने अंदाज में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा इनके निशाने पर है।

Pol khol Yatra कांग्रेस ने खोली ढोल की पोल  लगाई आरोपो की झड़ी – 

Pol khol Yatra  देहरादून में कांग्रेस की पोलखोल यात्रा में निशाने पर केंद्र सरकार , 9 सालों में देश पे चढ़ाया एक लाख करोड़ का कर्जा , महंगाई आसमान पर और बेरोजगारी चरम पर , उत्तराखंड में विकास का पहिया ठप्प -सूर्यकांत धस्माना
Pol khol Yatra
Pol khol Yatra
Pol khol Yatra  देहरादून की खूबसूरती को बिगाड़ने में भाजपा का अहम योगदान – गोगी
  • Pol khol Yatra देहरादून में मंत्रियों के रिहायशी इलाके यमुना कालोनी पहुंच कर पोलखोल यात्रा में मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने केंद्र व राज्य सरकारों पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में भाजपा की केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार ने देश को कर्ज में डुबोने का विश्व कीर्तिमान बनाया है।और मोदी जी के मंत्री संतरी देश में हिन्दू मुस्लिम, औरंगज़ेब और टीपू सुल्तान, लव जेहाद , लैंड जेहाद के खेल खेलने में व्यस्त हैं।
  • Pol khol Yatra सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भर्ती घोटाले व अंकिता भंडारी की हत्या के मामले छोटे लगते हैं इसलिए वे नौकरी और महिला सुरक्षा की जगह मज़ारों के लिए ज्यादा चिंतित दिखाई देते हैं और इसीलिए उनके भाषणों में यह उदघोष नहीं होता कि हाकम के हाकिमों को भी नहीं छोड़ेंगे या अंकिता भंडारी की हत्या के असली दोषी वीवीआइपी का पता लगा कर रहेंगे बल्कि उनके हर भाषण का सार लैंड जिहाद बर्दाश्त नहीं करेंगे व लव जेहाद नहीं होने देंगे होता है। जो हाल गढ़वाल में सड़कों का है ऐसी दुर्दशा उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। 
  • Pol khol Yatra कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानागर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में सरकारी विभगों का कोई तालमेल नहीं है, कहीं स्मार्ट सिटी के नाम पर सड़कों को खोदा गया है तो कहीं अमृत योजना में पानी की लाइन डाल कर विभाग भूल गया कि इस लाइन में पानी भी डालना होता ही तभी लोगों के घरों में नल में जल आएगा ।
  • Pol khol Yatra नगर निगम पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने कहा कि बीजेपी के राज में अगर सबसे ज्यादा कोई दुखी परेशान व प्रताड़ित हुआ तो वो महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि देश का नाम रोशन करने वाली बेटियां महिला पहलवान खून के आंसू रो रही किंतु उनको बेटी कहने वाले प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के सांसद दोषी ब्रिज भूषण सिंह को धृतराष्ट्र की तरह बचाने में लगे हैं। 
  • Pol khol Yatra ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता , पूर्व पार्षद सुभाष इस्सर ,पूर्व पार्षद मोहन जोशी , महनागर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी , अनुप पासी , मोहन  महेंद्र चौहान , महताब आलम , सुनीता आर्य , नौटियाल , कृष्णा गुप्ता , पिंकी सहानी, प्रमिला देवी , बबीता देवी, संगीता समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सास बहू का देखिये वीडियो में अनोखा रिश्ता https://shininguttarakhandnews.com/history-of-devprayag/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.