Priyanka Gandhi Wayanad : वायनाड सीट से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव !

Priyanka Gandhi Wayanad देश की सबसे चर्चित चुनावी शख्सियत और कांग्रेस को चमत्कारिक जीत दिलाने वाली प्रियंका गाँधी वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं। आसार हो या इशारे ये बता रहे हैं कि राहुल गांधी की दुविधा खत्म हो गई नज़र आ रही है।  जिसका जिक्र उन्होंने खुद वायनाड में किया था. आम जनता को थैंक्यू करने पहुंचे राहुल ने वायनाड में कहा था कि वह इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि किस सीट से सांसद बने रहें. इस बार वे केरल के वायनाड के साथ-साथ यूपी की रायबरेली सीट से भी चुने गए हैं. वायनाड में राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे छोड़कर हर किसी को इसका जवाब पता है.’ ऐसे में प्रियंका का लोकसभा में नई पारी का रास्ता वायनाड से जाने वाला तय माना जा रहा  है।

वायनाड सीट से प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग की तैयारी Priyanka Gandhi Wayanad



चुनाव लड़ने से बचती रहीं प्रियंका  Priyanka Gandhi Wayanad
रायबरेली और वायनाड में से किसी एक सीट को चुनने को लेकर राहुल गांधी धर्म संकट में हैं. जब वे संकट में थे तब वायनाड के लोगों ने उनका साथ दिया. वायनाड की रैली में ही उन्होंने इशारों ही इशारों में अपने मन की बात कर दी थी. उन्होंने कहा, ‘आप लोगों ने मुझे परिवार के सदस्य की तरह प्यार दिया. मैं आप लोगों के प्रेम को जिंदगी भर याद रखूंगा.’राहुल गांधी के इस बयान से वायनाड को गुडबाय कहने के संकेत मिल रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वे रायबरेली से ही सांसद बने रहना चाहते हैं. कहा जा रहा है कि उनकी मां सोनिया गांधी भी ऐसा ही चाहती हैं, जो यहां से कई बार सांसद रहीं. उन्होंने तो रायबरेली के लोगों से भी कहा था कि अब राहुल आपके हवाले हैं.



दक्षिण और उत्तर भारत से सधेगा संतुलन
ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ देंगे. उनके इस्तीफा देने के बाद इस लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा. सूत्र बताते हैं कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं. उनके चुनाव जीतने पर रायबरेली के साथ-साथ वायनाड का प्रतिनिधित्व गांधी नेहरू परिवार के पास ही रहेगा. दक्षिण और उत्तर भारत का संतुलन भी बना रह सकता है. केरल में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है. इस बार यूपी में भी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया है.

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड से चुनाव मैदान में उतार सकते हैं. वह इससे पहले एक सभा में कह चुके हैं कि अगर उनकी बहन प्रियंका बनारस में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतरी होतीं तो वह दो-ढाई लाख वोटों से हार जाते. दरअसल, इस बार बनारस में पीएम मोदी की जीत का मार्जिन काफी कम रहा. वह करीब 1.52 लाख वोटों से जीते थे. जबकि पहले उम्मीद की जा रही थी कि उनकी जीत पांच लाख से अधिक वोटों से होगी. उन्होंने कहा कि राहुल के रायबरेली का सांसद बने रहने से पार्टी और कार्यकर्ताओं को ताकत मिलेगी.  इस लोकसभा चुनाव में उनके रायबरेली या फिर अमेठी से चुनाव लड़ने की बड़ी चर्चा थी, पर वे पार्टी की स्टार प्रचारक ही बनी रहीं.

किसका दिल धड़कता है यहाँ ? हैरान करेगा सच https://shininguttarakhandnews.com/jagannath-temple/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.