आशीष तिवारी की विशेष रिपोर्ट —-
Pushkar Dhami आज का दिन प्रदेश के लोगों के लिए ख़ास था एक तो लोकपर्व इगास की रौनक उसपर मुख्यमंत्री की अलग अलग मुद्राओं में तूफानी कार्यक्रमों की धूम , जी हां आज दिन भर मुख्यमंत्री धामी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए जहाँ केदारनाथ में चुनावी प्रचार में धुल डाले बजाते नज़र आये वहीँ उत्तरकाशी के महोत्सव में पारम्परिक लोकनृत्य करते दिखे वहीँ देर शाम मुख्यम्नत्री अपने आवास पर भेलो की रौशनी में थिरकते दिखे। ये नज़ारा सरकार के लिए जहाँ व्यस्तताओं का था तो वहीँ सीएम धामी के इस दौरे से उत्तराखंडियों के लिए आज का दिन ख़ास बन गया।
मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व ईगास बेहद सादगी से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना एंव सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने ईगास पर्व पर भेलो पूजन कर, भेलो भी खेला। इस दौरान उन्होंने ढोल दमाऊ भी बजाया। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा आज पूरा राज्य धूम धाम से इगास मना रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी प्रदेश वासियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने ढोल दमाऊ की थाप में भेलो खेलकर मनाया ईगास Pushkar Dhami
प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव ही है जो वो स्वयं इगास पर्व में सम्मलित हुए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने हमेशा उत्तराखंड के लोक पर्वो और यहां की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा देवभूमि की पहचान है। इगास का पर्व हमारे लिए बेहद विशेष है। इस लोक पर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीते कुछ सालों से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा हाल ही में हुए प्रवासी उत्तराखंडी सम्मलेन में भी प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से भी उन्होंने अपने गांव में जाकर लोक पर्व को मनाने का आग्रह किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड वासियों से अपनी बोली भाषा का संरक्षण करने एवं गांव से जुड़ने का आग्रह किया था। ईगास पर्व पर हमने अपने गांव से जुड़ने एंव भाषा और लोक पर्वो के संरक्षण का संकल्प लेना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, एंव अन्य लोग मौजूद रहे।
जौनपुर क्षेत्र के पारंपरिक लोक नृत्य में हिस्सा लिया
इसके पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के डामटा में आयोजित यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के आयोजन के लिए पांच लाख रूपये की धनराशि देने के साथ ही मुगरसंती पट्टी के पैंसठ गांव के आराध्य रूद्रेश्वर महाराज के डांडा देवराणा मेला को राजकीय मेले के कैलेण्डर में सम्मिलित करने और टीकरा टॉप में खेल मैदान व हेलीपैड का निर्माण कराने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में प्रतिभाग करने डामटा पहॅुंचे थे। सूरत स्टेडियम डामटा कांडी में आयोजित इस समारोह में हजारों की संख्या में जुटे स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मेले में जुटे ग्रामीणों के साथ रवांई-जौनसार-जौनपुर क्षेत्र के पारंपरिक लोक नृत्य में भी हिस्सा लिया।
क्रॉस जेण्डर मसाज बर्दास्त नहीं – महिला आयोग https://shininguttarakhandnews.com/mahila-ayog-on-massage-spa-in-uttarakhand/