Ram Mandir Donation रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यहां भक्तों का तांता लगा है। हर कोई अराध्य के दर्शन को व्यघ्र है। तीन दिन में ही लगभग दस लाख श्रद्धालुओं ने बालक राम भगवान का दर्शन किया है। सभी ने दिल खोलकर नव्य भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित अराध्य को न्योछावर भी अर्पित की। अब तक बालक राम भगवान पर लगभग दस करोड़ रुपये से ज्यादा का न्योछावर किया जा चुका है। इसमें 22 जनवरी को ही देश के कई दिग्गजों ने अपनी श्रद्धा चेक के माध्यम से अर्पित की थी। ये धनराशि लगभग पांच करोड़ रुपये थी ।
मंदिर निर्माण के लिए खर्च का भी अलग से खाता Ram Mandir Donation

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने प्रतिष्ठा उत्सव के बाद का अर्पित धनराशि का आंकड़ा साझा किया। बताया कि अब पांच करोड़ के लगभग धनराशि प्राप्त हुई, जो दानपात्रों से संबंधित है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भारतीय स्टेट बैंक को लगभग पांच करोड़ रुपए का चेक दिया है। एसबीआइ के बैंक के निर्धारित खाते में ये धनराशि जमा होनी है। इसी बैंक में मंदिर निर्माण के लिए खर्च का भी अलग से खाता है।
गिनती के लिए बैंक के दस कर्मचारी तैनात
दरअसल मंदिर के दान पात्रों के अलावा दो स्थलों पर और निधि अर्पित करने की व्यवस्था है। एक श्रीरामजन्मभूमि पथ पर स्थित ट्रस्ट कार्यालय में तो दूसरा काउंटर पुराने दर्शन मार्ग पर है। दोनों ही काउंटरों पर धनराशि देने के बाद तुरंत ही कम्प्युटराइज्ड रसीद भक्तों को दी जाती है। मंदिर में रखे दान पात्रों की गिनती के लिए बैंक के कुल दस कर्मचारी भी तैनात हैं। गत तीन दिनों में मिली धनराशि की गणना चल रही है। एक ट्रस्टी का कहना है कि लगभग पांच करोड़ का चेक मिला, जिसे बैंक में जमा करने को भेज दिया गया है।
हरदा की हरिद्वार पॉलिटिक्स शुरू !https://shininguttarakhandnews.com/harish-rawat-news/