
Satpal Maharaj Tourism साहसिक पर्यटन और हिमालय को बचाने के साथ ही उसके माध्यम से स्थानीय निवासियों की रोज़ीरोटी को मजबूत करने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में भारतीय पर्वतारोहण संघ, नई दिल्ली एवं उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित बन्दरपूंछ-6316 मी0, भागीरथी द्वितीय-6512 मी0 पर्वतों पर पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
उद्देश्य राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा देना Satpal Maharaj Tourism

प्रदेश के हैवीवेट कैबिनेट मंत्री महाराज ने बंदरपूंछ एवं भागीरथी पर्वतों पर पर्वतारोहण दलों के सदस्यों के दलों के कैप्टन को फ्लैग देते हुए अभियान पूर्ण करने की शुभकामनाएं दी। दोनों दलों में 12-12 सदस्य है ये दल देहरादून से उत्तरकाशी तक जांएगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा देना है। इस प्रकार के आयोजनों से साहसिक पर्यटन को बढावा मिलेगा तथा स्थानीय निवासियों को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। उन्होंने कहा कि गांसे (गौरी) एवं औली को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है ताकि यह पर्यटन स्थल सम्पूर्ण एशिया को अपनी ओर आकर्षित करें।

सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन हेतु पर्याप्त स्थान है इनको विकसित करते हुए साहसिक पर्यटन को बढावा देने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। कहा कि नालंग-जादुुंग क्षेत्र को सरकार द्वारा पर्यटन हेतु खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लाईमेंटाइजेशन को ध्यान में रखकर यात्रा करवाई जाए इसके लिए यात्रा को रेगूलेट करना जरूरी है। इस अवसर पर आईएमएफ की अध्यक्ष हर्षवंती बिष्ट, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, प्रधानाध्यापक आईएमएफ अंशुमान भदौरिया, कार्यकारी अधिकारी कर्नल अविनाश पुंडीर आदि उपस्थित रहे।