देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
Star Satpal Maharaj उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज बने स्टार प्रचारक
कैबिनेट मंत्री महाराज छत्तीसगढ़ में भरेंगे चुनावी हूंकार
लाखों भक्तों की ताकत पर भाजपा हाईकमान ने बनाया स्टार प्रचारक
उत्तराखंड से इकलौते स्टार प्रचारक बने महाराज Star Satpal Maharaj

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से केवल एक ही नाम वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लाखों फॉलोअर्स हैं जिसे देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने महाराज को स्टार प्रचारक बनाया है।
35 लाख लड़कियां बनेगी दुल्हन ! https://shininguttarakhandnews.com/wedding-season/