Stunt In Saree लड़कियों में हिम्मत और टैलेंट कभी अजब तो कभी गजब पहचान दिला देती है। अलग करने की चाह में आजकल इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो छाए हुए हैं। इन वीडियोज को देख हर कोई हैरान है। ऐसा ही एक वीडियो लाल साड़ी पहने हुए एक लड़की का वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने तहलका मचाकर रखा है। इस वीडियो में गजब के अंदाज में बैकफ्लिप मारती दिखाई दे रही है। उसका स्टंट ( Video) देख आप भी हिल जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
स्टंट मारने वाली लड़की हुई वायरल Stunt In Saree

लाल साड़ी में स्टंट मारने वाली इस लड़की का नाम मीशा शर्मा बताया जा रहा है। लड़की ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद को एथलीट बताया है। मीशा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने हैरतअंगेज करतब दिखाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने स्टंट और वीडियो को लेकर अक्सर छाई रहती हैं। मीशा का नया वीडियो दो दिन पहले ही उनके ही इंस्टाग्राम प्रोफाइल mishaa_official से शेयर किया गया है। इस क्लिप को अब तक बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और उसे शेयर भी कर रहे हैं।
मीशा शर्मा के इस स्टंट वाले वीडियो पर यूजर्स और उनके फॉलोवर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘सुपर से ऊपर वाला स्टंट है दीदी।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘इस तरह का स्टंट करने में बड़े-बड़ों के पसीने निकल जाएंगे।’ बाकी यूजर्स भी मीशा के स्टंट की जमकर सराहना कर रहे हैं। कुछ यूजर ने तो उन्हें सुपरगर्ल भी बताया है।
क्या आपके यूरिन से भी आती है बदबू ? कहीं ये वजह तो नहीं https://shininguttarakhandnews.com/smell-in-urine/