Sukhu News मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में वित्तीय हालत के लिए पूर्व भाजपा सरकार जिम्मेदार है। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए प्रदेश भर में रेवड़ियों की तर्ज पर स्कूल, हैल्थ सैंटर व कालेज खोल दिए। 5 हजार करोड़ की बिना मतलब की घोषणाएं कर दीं। इससे स्कूलों में स्टाफ की कमी हो गई। शिक्षा का स्तर गिर गया। स्वास्थ्य केंद्र खाली हो गए। उन्हें इसे ढर्रे पर लाने के लिए 2 साल लग गए हैं। वह उतने संस्थान खोल रहे हैं जितना उनके पास बजट है।
कांग्रेस सरकार स्थिर है Sukhu News

बरूणा में जन सभा में उन्होंने कहा कि 40 साल के इतिहास ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश सरकार ने इतना राजस्व जुटाया है। प्रदेश में बजट का 65 फीसदी कर्मचारियों के वेतन व पैंशन पर खर्च हो जाता है। केवल 35 फीसदी बजट में ही विकास कार्य कराने पड़ रहे हैं। पूर्व भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े होटल व्यवसायियों के बिजली व पानी के बिल माफ किए और सरकार का राजस्व ऐसे ही लुटाया। कांग्रेस सरकार 2027 तक आत्मनिर्मर बनेगी और इस ओर लगातार प्रयास जारी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा के लोग वेवजह अफवाह फैला कर लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्हें इस तरह से अफवाह से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

