World’s Largest Cave: दुनिया की सबसे बड़ी गुफा का रहस्य

World’s Largest Cave: हैंग सोन डूंग’ गुफा दुनिया की सबसे बड़ी गुफा मानी जाती है. यह वियतनाम और लाओस सीमा के पास ‘फॉन्ग न्हा-के बांग’ नेशनल पार्क में स्थित है. हैंग सॉन डूंग नाम का मतलब वियतनामी भाषा में ‘डूंग गांव के पीछे पहाड़ की गुफा’ होता है. वियतनाम के गांव डूंग के नाम पर इसका नाम रखा गया है. वियतनाम की इस अद्भुत गुफा के द्वार की खोज सबसे पहले 1991 में ‘हो खान’ नाम के एक किसान ने की थी, लेकिन उसे इसका महत्व न पता होने के कारण वह इसे भूल जाता है. इसके बाद 2009 में ब्रिटिश गुफा अनुसंधान संघ के दो सदस्यों ने मिलकर फिर से इस जगह का पता लगाया.

World's Largest Cave

इस गुफा में ऊंचे स्टैलेग्माइट्स (गुफा में जमीन से ऊपर की ओर बनने वाले चुनें के खंभे)(World’s Largest Cave) हैं. जिसकी ऊंचाई 80 मीटर तक है. इसके अलावा यहां गुफा मोती भी बनते हैं. यह सामान्यतः छोटे आकार में होते हैं, लेकिन यहां पाए गए गुफा मोती आकार में बहुत बड़े हैं. इस गुफा की लंबाई लगभग 9 किलोमीटर है, वहीं इसकी चौड़ाई 150 मीटर है और इसकी ऊंचाई 200 मीटर है. इसका आकार इतना बड़ा है कि इसमें एक शहर का हिस्सा समा सकता है. यह गुफा(World’s Largest Cave) इतनी अनोखी है कि इसके अंदर बारिश होती है. इसके अलावा इस गुफा के भीतर जंगल और नदी भी पाई गई हैं. गुफा के अंदर अधिक मात्रा में नमी पाए जाने के कारण इसने अपनी खुद की एक अलग वायुमंडल बना ली है.

World's Largest Cave

इस गुफा को पर्यटन के उद्देश्य से 2013 में वियतनाम सरकार ने लोगों के लिए खोला है. लेकिन इसके अंदर जाने की अनुमति केवल कुछ ही पर्यटकों को मिलती है. इस गुफा(World’s Largest Cave) के एडवेंचर के लिए पर्यटकों को चार दिन का समय लगता है. ऑक्सालिस एडवेंचर नाम की कंपनी इस पूरे सफर की अनुमति से लेकर पर्यटकों को गुफा में घुमाकर वापस लाने की जिम्मेदारी संभालती है. सॉन डूंग गुफा दुनीया की सबसे बड़ी और रहस्यमयी गुफाओं में से एक है. गुफा कि विशालता, प्राकृतिक सुंदरता के साथ -साथ इसके अंदर मौजूद जंगल और नदी इसे दुनिया में सबसे अनेखा खास बनाता हैं. यह प्रकृति का एक अनमोल तोहफा है जो किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगती है.

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.