UKSSSC Corruption CBI उप नेता सदन और कांग्रेस के खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने राज्य में हो रहे भर्ती घोटाले को देखते हुए कहा की निरंतर सीबीआई की जांच की मांग को ना मानकर एवं भर्तियां निरस्त करके मुख्य अपराधियों को बचाने का कृत सरकार द्वारा किया जा रहा है। जब प्रदेश में युवा और विपक्ष निरंतर मांग कर रहा है कि चयन आयोग की सभी भर्तियों की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाए जिससे कि जो इन भर्ती प्रकरणों में सफेदपोश ऊंचे पदों पर बैठे लोग लिप्त हैं उन को कठोर दंड मिल सके। विपक्ष द्वारा सीबीआई जांच की मांग की जा रही है परंतु सरकार सीबीआई जांच मांग को ना मानकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य से न्याय नहीं कर रही है।
UKSSSC Corruption CBI प्रदेश के युवाओं के साथ न्याय हो – भुवन कापड़ी

- UKSSSC Corruption CBI आगे उन्होंने कहा – “विपक्ष के लोगों के लगातार कहने के बावजूद सरकार भर्ती मामले और अधीनस्थ चयन आयोग की सीबीआई से पूरी जांच न कराकर बड़े दोषियों को बचाने का काम कर रही है। क्योंकि मात्र हाकम सिंह को बलि का बकरा बनाकर सरकार अपने नुमाइंदों को बचाने का काम कर रही है। जिससे कि प्रदेश का युवा काफी निराश है अगर सीबीआई जांच होती तो सभी सफेदपोश अपराधियों को उनकी कृत की सजा मिलती और प्रदेश के युवाओं के साथ न्याय होता। परंतु भाजपा सरकार द्वारा भर्तियों को निरस्त कर मात्र अपना पल्ला झाड़ लेना सरकार की मनसा पर ये सवाल खड़ा करता है”।
- UKSSSC Corruption CBI अंत में उन्होने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य को देखते हुए अधीनस्थ चयन आयोग की सभी भर्तियों की जांच सीबीआई से कराए जिससे की आम जनमानस का युवाओं का सरकार के ऊपर भरोसा कायम रहे और अपराधियों को कठोर से कठोर कार्रवाई मिले जिससे ऐसे कृत्य को भविष्य में कोई भी व्यक्ति करने का प्रयास न करें।

- UKSSSC Corruption CBI प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल नें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहकारिता विभाग सहित सभी विभागों की भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की जांच सीबीआई अथवा माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में कराए जाने की मांग को लेकर देहरादून में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है ।
त्रिवेंद्र नहीं तोड़ेंगे भाजपा , ये चिठ्ठी पढ़िये https://shininguttarakhandnews.com/trivendra-singh-rawat-dgp/

