Uttarakhand Congress News : ब्यूरोक्रेसी के आगे अनुभवहीन सरकार नतमस्तक – यशपाल आर्य 1 Great Politics

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –


Uttarakhand Congress News लम्बे समय बाद कांग्रेस के दिग्गज एकसाथ एकसुर में सरकार पर हमलवार दिखाई दिए। धामी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए दिग्गज  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि गैरसैंण में कांग्रेस विधानमडंल दल ने कम समय में जनता के हर प्रश्न को उठाने की कोशिश की परंतु सरकार हर मामले में असंवेदनशील व अनुभवहीन सिद्ध हुई और राज्य की नौकरशाही के सामने नतमस्तक दिखी ।

 

Uttarakhand Congress News सरकार हर मामले में असंवेदनशील व अनुभवहीन

Uttarakhand Congress News
Uttarakhand Congress News
  • Uttarakhand Congress News कांग्रेस विधानमंडल दल ने प्रश्न काल, कार्य स्थगन, बजट पर सामान्य चर्चा और अन्य स्वीकृृत नियमों के अंतर्गत बेरोजगारों  के उत्पीड़न, नकल माफिया, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, जोशीमठ सहित प्रदेश के अन्य स्थानों की आपदा, प्रदेश भर के भूमिधरी आदि मामलों को उठाया और इन सभी मामलों में सरकार विपक्ष के प्रश्नों का सीधा जबाब देने से भागती रही। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस विधायकों के साथ मीडिया के ज़रिये हमला बोलते हुए कहा कि उद्यान सहित कई अन्य विभागों के घोटालों और जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों से संबधित प्रश्नों पर चर्चा नहीं हो पायी। 
Uttarakhand Congress News
Uttarakhand Congress News
  •         Uttarakhand Congress News नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, इस बार राज्य की जनता को आशा थी कि, सत्र लंबा चलेगा लेकिन सरकार ने पूर्व में घोषित अवधि से दो दिन पहले सत्र ही सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर यह सिद्ध कर दिया कि, राज्य के सर्वोच्च सदन विधायिका के द्वारा राज्य की जनता के बड़े प्रश्नों को हल करने में उसकी कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि, राज्य आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण के बिल को गैरसैंण में कैबिनेट से विधानसभा में रखने हेतु स्वीकृृति दिलवाने के बाद भी सरकार ने विधानसभा के पटल पर नहीं रखा न ही कांग्रेस की मा0 विधायक अनुपमा रावत के इस विषय पर प्राइवेट मेम्बर बिल को सदन में आने दिया।

  • Uttarakhand Congress News नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि , गैरसैंण में बजट सत्र के आयोजन के बाद भी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का नाम तक बजट भाषण में न लेना यह सिद्ध करता है कि, सरकार को गैरसैंण और पर्वतीय क्षेत्र के विकास और उनकी भावनाओं की कोई परवाह नहीं है। एकजुटता दिखाते हुए इस बड़ी प्रेसवार्ता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवम विधायक प्रीतम सिंह,विधायक फुरकान अहमद , ममता राकेश,अनुपमा रावत ,वीरेंद्र जाति, रवि बहादुर,प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि उपस्थित थे।

Must Read News – https://shininguttarakhandnews.com/char-dham-yatra-2023/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.