आशीष तिवारी की विशेष रिपोर्ट –

Uttarakhand IAS अपनी विशेष कार्यशैली से डीएम कार्यकाल में चर्चित रहे आईएएस दीपक रावत के बाद देहरादून के नए डीएम सविन बंसल ने भी कुछ उसी अंदाज़ में आगाज़ किया है। यूँ तो देहरादून जैसे हॉट सिटी में कलेक्टरी आसान नहीं है उस पर स्मार्ट सिटी के सुस्त निर्माण कार्य और जनता की असीमित समस्याओं का जल्द समाधान निकालना आसान नहीं है। जल भराव , सड़कों पर ट्रेफिक जाम और कंस्ट्रक्शन के कारण हो रही परेशानियों से लोगों को राहत देने के लिए डीएम स्वयं बंसल को आगाज़ भी यूँ करना था कि लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा जगे लिहाज़ा आईएएस बंसल ने पारी भी उसी तेवर में शुरू की है।
स्मार्ट सिटी को साफ़ करने में जुटे डीएम सविन बंसल Uttarakhand IAS
दोनों आईएएस की कार्यशैली के अंदाज़ में दिख रही समानता
डीएम सविन बंसल ने पहले दिन स्वास्थ्य , दूसरे दिन अफसरों बाबुओं की कार्यशैली पर सख्त हिदायत फिर नगर निगम के पेंच कसे , और अब शहर की साफ़ सफाई पर अपनी नज़रे व्यवस्था के सुधार पर टिका दी है। लिहाज़ा स्मार्ट सिटी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था का निरीक्षण करने तथा नगर निगम एवं कूड़ा उठान कम्पनियों के बीच हुए अनुबन्ध के शर्तो को पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कूड़ा उठान में लापरवाही पाए जाने पर कम्पनियों पर 1 लाख 99 हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही की और पल्टन बाजार के औचक निरीक्षण के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर पॉलीथीन के 2 थोक विक्रेताओं पर 85 हजार के अर्थदण्ड ठोंका गया।

कूड़ा उठाओ वर्ना नपेगी कंपनी – डीएम दून
जिलाधिकारी केे निर्देश पर उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत डोर टू डोर कूड़ा एकत्रिकरण व्यवस्था का निरीक्षण किया और इस दौरान मै० सनलाईट वेस्ट मैनेजमेंट प्रा० लि० के 12 वाहन तथा मै० इकॉन वाटर ग्रेस मेनेजमेन्ट सर्विसेज लि० के 06 वाहन डोर टू डोर कूड़ा एकत्रिकरण हेतु अपने निर्धारित रूट पर रवाना नहीं हुए। साथ ही अनुबन्धित फर्मों के कई कर्मचारी बिना वर्दी एवं पहचान पत्र के कार्य करते हुए पाए गए। इस क्रम में मै० सनलाईट वेस्ट मैनेजमेंट प्रा० लि० पर रू० 6,000.00 तथा मै० इकॉन वाटर ग्रेस मेनेजमेन्ट सर्विसेज लि० पर रू० 3,000.00 का अर्थदण्ड आरोपित किया गया।

प्रमुख स्थानों / मार्गों पर स्थित जीवीपी स्थलों से कूड़ा न उठाने पर नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षक के माध्यम से मै० इकॉन वाटर ग्रेस मेनेजमेन्ट सर्विसेज लि० पर कुल रू0 70,000.00 (सचिवालय परिसर से कूड़ा न उठाने के लिए रू0 50,000.00, सहस्त्रधारा कासिंग वार्ड 46 अधोईवाला से कूड़ा न उठाने के लिए रू० 10,000.00 तथा नालापानी कासिंग वार्ड 61 आमवाला तरला से कूड़ा न उठाने के लिए रू० 10,000.00) तथा मै० इकॉन वेस्ट मेनेजमेन्ट पर रू0 50,000.00 (बन्नू स्कूल, रेसकोर्स – वार्ड 20 से कूड़ा न उठाने के लिए) के चालान काटे गए।

मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह से प्रदेश के कई जिलों में डीएम और पुलिस कप्तानों में फेरबदल करते हुए आईएएस और आईपीएस अफसरों को बड़े जिलों की ज़िम्मेदारी दी है उसमें नतीजे देना और जनता में भरोसा मजबूत करना अहम है। अपराध की बढ़ती चुनौती हो या शहर में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त और मुस्तैद बनाना हो इसमें देहरादून के नए डीएम का आगाज़ बताता है कि इस पारी में आईएएस सविन बंसल एक यादगार पारी खेलने के प्लानिंग के साथ ताबड़तोड़ बैटिंग करने उतरे हैं। देखते हैं कि डीएम की इस कार्यशैली से जिले के प्रशासनिक सिस्टम में कितना सुधार होगा और जनता को कितना फायदा मिलेगा।
फ़र्ज़ी आशिक़ , लड़की से छेड़छाड़ ,दुष्कर्म और यूपी कनेक्शन https://shininguttarakhandnews.com/crime-news-uttarakhand-police/

