Viral News राह चलते ज्ञान देने वालों के लिए ये खबर बड़े काम की है ‘क्योंकि एक डॉक्टर को यही आदत बहुत भारी पड़ गयी जिसके बाद उन्हें सॉरी माई लार्ड, मैं आपको पहचान नहीं पाया’ ये शब्द दोहराने पड़े .. उत्तर प्रदेश के डॉक्टर जिन्होंने हूटर बजाने पर जज को ही ज्ञान देने की कोशिश की और उनसे बहस करने लगे। ये किस्सा उस वक्त का है जब एक जज अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए और उनके ड्राइवर ने गाड़ी का हूटर बजा दिया। इस पर वहां मौजूद एक डॉक्टर ने हूटर को लेकर जज को कुछ बोल दिया। जिसके बाद जज और डॉक्टर के बीच काफी बहस हुई। अंत में जज ने पुलिस को बुला लिया, जिसके बाद डॉक्टर ने जज से माफी मांगी।
डॉक्टर और जज के बीच हूटर पर बहस Viral News
यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के यमुनापुरम कॉलोनी में स्थित फेमस प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल के गेट का है। दरअसल, जज साहब गुरुवार को अपने बच्चों को छोड़ने स्कूल आए। बच्चों को स्कूल छोड़कर जाते वक्त जज साहब के ड्राइवर ने कार का हूटर बजा दिया। जिस समय हूटर बजाया गया, उस समय एक डॉक्टर भी वहां मौजूद था। डॉक्टर ने हूटर को लेकर जज साहब से कुछ बोल दिया, जिस पर जज साहब को गुस्सा आ गया। इसके बाद दोनों के बीच हूटर बजाने को लेकर बहस हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि जज साहब ने पुलिस के आला अफसर को फोन कर दिया। तत्काल स्कूल में कोतवाली देहात की पुलिस पहुंच गई।
डॉक्टर ने लिया यू-टर्न
इसके बाद डॉक्टर ने हालात को भांपते हुए यू-टर्न लिया और मामला निपटाने में जुट गए। आखिर में डॉक्टर ने जज को ‘सॉरी माय लॉर्ड, मैं आपको पहचान नहीं पाया’ कहकर मामला शांत किया। वहीं, स्कूल प्रबंधन डॉक्टर और जज के बीच विवाद को लेकर मौन बना हुआ है। इस विवाद पर स्कूल कुछ भी बोलने से बच रहा है। हालांकि, डॉक्टर और जज के बीच हुई हॉट टॉक की चर्चा पूरे शहर में फैल गई है। बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि कार का हूटर बजने को लेकर डॉक्टर और जज के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में निपटा लिया गया। लेकिन पूरे मामले में डॉक्टर की फजीहत ज़रूर हो गयी।