
weather news जी हाँ सही पढ़ रहे हैं आप क्योंकि जिसकी अब उम्मीद नहीं की जा रही तभी वो लौट रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आपको उसकी लहर दिखाई और सुनाई देगी। हम बाटी बारिश और ठंडी हवाओं की कर रहे हैं जिसका इशारा मौसम विभाग ने दिया है उनके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। राज्य में मौसम के कई रूप लगातार देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। आगामी दो दिनों में मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं। टिहरी देहरादून सहित 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हल्की बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, यहाँ येलो अलर्ट जारी weather news

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा के अलावा तेज धूप की वजह से तापमान में वृद्धि का अनुमान है। 27 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, तथा अल्मोड़ा जनपदों में हल्की बरसात की संभावना है, लेकिन शेष जनपदों में शुष्क मौसम रहेगा।
28 मार्च को उत्तराखंड के कई जनपदों में वर्षा हो सकती है और ऊँचे हिमालयी क्षेत्रों में 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी की संभावना भी है। बिजली चमकने के दौरान जारी किए गए सावधानियों के अनुसार, बिजली गिरने से हादसे का खतरा हो सकता है, इसलिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

तापमान की स्थिति
बीते दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च को भी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना भी दिखाई दे रही है।