Abusive Minister: Uttarakhand की विधानसा में खुलेआम अपने भाषण में राज्य के पर्वतीय समाज के लिए असभ्य व गाली गलौज की भाषा का इस्तेमाल करने वाले मंत्री(Abusive Minister) को बजाय मंत्रिमंडल से हटाने के उनको पुरस्कार स्वरूप केंद्र के वित्त मंत्रालय द्वारा गठित मंत्रियों के समूह में नामित किए जाने से यह साबित हो गया है कि भाजपा ने जानबूझ कर प्रदेश में पहाड़ी बनाम मैदानी का खेल खेला है यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही।
विभाजन पैदा करने की यह भाजपाई कोशिश
उन्होंने कहा कि भविष्य में परिसीमन होने पर मैदानों जिलों की सीटें बढ़ सकती हैं इसी को मद्देनजर रखते हुए भाजपा ने भविष्य में मैदानी जिलों में अपनी पकड़ मजबूत करने की दृष्टि से यह खेल शुरू किया है वरना पूरे राज्य में मंत्री(Abusive Minister) के खिलाफ उनके असभ्य आचरण के कारण जो जन आक्रोश भड़का हुआ है भाजपा उसको नजरअंदाज नहीं करती किन्तु प्रदेश में जानबूझकर यह विभाजन पैदा करने की यह भाजपाई कोशिश है।
मंत्री को मंत्री समूह में नामित करने से भाजपा की मंशा स्पष्ट – धस्माना
पहाड़ बनाम मैदान में बांटने का भाजपा का है गेम प्लान – कांग्रेस
धस्माना ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मजबूत भू कानून की लगातार हो रही मांग, प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में खस्ता हाल स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था व लगातार हो रहे पलायन के मुद्दे पर भाजपा सरकार कुछ कर नहीं पा रही इसलिए उनको भविष्य में पर्वतीय क्षेत्रों में अपना समर्थन कम होने का डर है इसीलिए उन्होंने पहले यूसीसी का राग अलापा और जब उसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ा तो अब पूरे राज्य को पहाड़ी बनाम मैदानी में बांटने का हथकंडा भाजपा आजमा रही है और इस कार्य के लिए उन्होंने मंत्री अग्रवाल को आगे किया है और अब उनको केंद्र के मंत्री समूह में शामिल कर यह बात सच साबित हो गई है। धस्माना ने कहा कि पूरे राज्य की जनता भाजपा के इस नए प्रपंच को समझ रही है और वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे।