wife stealing festival दुनिया में हजारों जनजातियां और हजारों-लाखों तरह के समाज हैं, जहां की अलग अलग रीतियां हैं और उनके अलग अलग रिवाज हैं। इनमें से कई ऐसे रिवाज हैं, जो हमें चौंका देते हैं। ऐसे ही एक रिवाज के बारे में आज हम बात करने वाले हैं, जहां मर्द सज-संवरकर आते हैं, और दूसरे लोगों की पत्नियों की चोरी कर लेते हैं।
कहां मनाया जाता है ये उत्सव? wife stealing festival

सहारा रेगिस्तान के किनारे पर, खानाबदोश जनजातियों का एक समूह हर साल “पत्नी-चोरी” का उत्सव मनाता है और इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है, जहां सैकड़ों की तादाद में मर्द मेकअप करके जमा होते हैं और एक दूसरे की पत्नियों की चोरी करते हैं।मिज़ोरम त्योहार के शुरू होने से पहले मर्द काफी सजते हैं, संवरते हैं, अपने चेहरे पर रंग-बिरंगे रंग लगाते हैं, ताकि वो महिलाओं को आकर्षित कर सकें और एक बार जब कोई पुरुष, किसी महिला को आकर्षित करने में कामयाब हो जाता है, तो फिर वो उस महिला उस मर्द के साथ भागने के लिए तैयार हो जाती है।
पत्नियों की चोरी का ये त्योहार सहारा रेगिस्तान के किनारे वाले शहर, जैसे नाइजर, कैनरून और नाइजीरिया के वोडाबे जनजाति के लोग मनाते हैं और इस त्योहार की सबसे पहली शर्त ये होती है, कि कोई भी मर्द, किसी महिला को भागने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। मर्द का काम, किसी महिला को अपनी तरफ रिझाना तक सीमित होता है और उस मर्द के साथ जाने का फैसला, सिर्फ उस महिला को करना होता है।
एक बार जो महिला, किसी मर्द के साथ भाग जाती है, तो वो एक रात के लिए संबंध स्थापित कर सकते हैं। उत्तरी कैमरून के सुरम्य गुएरेवोल उत्सव की शुरुआत में, संभावित साथी को आकर्षित करने के लिए सज-धजकर पुरुष नृत्य करते हैं। इस दौरान जब कोई महिला, किसी पुरुष को लेकर आकर्षित हो जाती है, तो जंगल में उस मर्द के साथ एक रात बिताने के लिए, या फिर अपने पसंदीदा साथी को चुनने के लिए, उस महिला को बस अपने साथी के कंधे को छूना होता है और फिर दोनों जंगल की तरफ निकल जाते हैं। इस दौरान महिला को अधिकार होता है, कि वो अपने पुरुष साथी के साथ सिर्फ एक रात का रिश्ता कायम रखती है, या फिर वो उस पुरुष के साथ लंबे रिश्ते में बंधना चाहती है। इस उत्सव में कुंवारी लड़कियां भी शामिल होती हैं, जिनके पास ही अपने साथी को चुनने का अधिकार होता है। वो लड़की इस दौरान तय कर सकती है, कि क्या वो अपने एक रात के पार्टनर के साथ जीवन गुजारना चाहती है या नहीं।
किस तरह से होता है उत्सव?
युट्यूबर ज़ैन पार्कर ने अपने ब्लॉग में कहा, कि “कुछ लोग कहते हैं, कि यह समारोह एक प्रकार की सौंदर्य प्रतियोगिता है। पुरुष श्रृंगार और अपने सजावटी कपड़े पहनते हैं और अपनी ताकत दिखाने के लिए कुछ खास नृत्य मुद्राएं पेश करते हैं, यह सब एक महिला द्वारा चुने जाने की आशा के लिए होता है।” उन्होंने आगे कहा, कि “यह एक ऐसी स्थिति है, जहां महिला को उस पुरुष को चुनना होता है, जिसके साथ वे रात बिताना चाहती हैं या उसे अपना पति बनाना चाहती हैं।” हालांकि, इस दौरान अकसर ऐसा भी होता है, कि जब कोई लड़की अपने पति को चुनने लगती है, तो शायद उसके पिता को वो लड़का पसंद ना हो, लेकिन उत्सव में वो बेबस होता है। लेकिन, इस दौरान अगर कोई मर्द, आक्रामक है, या हथियार लहरा रहा है, तो फिर उसे उत्सव से बाहर कर दिया जाता है।
हवा में शादी , पानी को विदाई का तूफानी डेस्टिनेशन https://shininguttarakhandnews.com/destination-wedding/