Winter Drinking Water गर्मी के दिनों में हम खूब पानी पीते हैं। इन दिनों हमें प्यास भी खूब लगती है, लेकिन क्या आप सर्दियों भी इतना ही पानी पी पाते हैं। शायद नहीं, क्योंकि सर्दियों में प्यास कम लगती है, पसीना कम आता है इसलिए पानी पीने की जरूरत महसूस नहीं होती। एक्सपर्ट के मुताबिक सर्दियों में भी पानी पीते रहना और हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि सर्दी का समय हमारी बॉडी के लिए काफी कष्टदायक होता है। जिससे त्वचा शुष्क और शरीर बहुत जल्दी निर्जलित हो जाता है।
सर्दियों में इतने गिलास पानी पीना है जरूरी Winter Drinking Water

यूरोपीय हाइड्रेशन इंस्टीट्यूट के अनुसार, ठंडी जलवायु में भारी कपड़ों के उपयोग और ज्यादा पेशाब आने के कारण शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है। अगर पर्याप्त मात्रा में पानी न पिया जाए, तो यह किडनी डिजीज, किडनी स्टोन , यूरीनेरी ट्रेक्ट इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन की वजह बन सकता है। इसलिए सर्दियों के दौरान भी खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए।

सर्दियों में कितना पानी पीना चाहिए
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, मौसम कोई भी हो, पानी की मात्रा जेंडर और एक्टिविटी लेवल पर निर्भर करती है। सर्दियों के दिनों में पुरुषों को कम से कम 10 गिलास पानी पीना चाहिए। जबकि महिलाओं को एक दिन में 6 से 8 गिलास पानी पीने की जरूरत होती है। ब्रेस्टफीडिंग मदर्स दिनभर में कम से कम 7 से 10 गिलास पानी पी सकती हैं। दरअसल, लैक्टेशन के बाद रिकवरी के लिए टॉक्सिन बनते हैं। इन्हें बाहर निकालने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत पड़ती है। इस दौरान ब्रेस्टफीडिंग मदर्स को गर्म पानी पीना चाहिए। इसके अलावा जो लोग फिजिकल वर्कआउट ज्यादा करते हैं, उन्हें कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है।
मैडम की अनोखी चाल पर वीडियो हुआ वायरल https://shininguttarakhandnews.com/marshal-school-video/

