Women Control Husbands पति-पत्नी हों या फिर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड, इनके रिश्ते में अगर मामला बराबरी का हो, तभी बात बनती है. इनमें से अगर कोई भी चालाकी दिखाने लगे तो रिश्ते को खराब होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता. हालांकि आपने कई लोगों के मुंह से ये बात सुनी होगी कि महिलाएं अपने पार्टनर को कंट्रोल करके रखती हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि ये कंट्रोल करने का तरीका आखिर होता क्या है? आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला इंस्टाग्राम पर महिलाओं को इससे जुड़े गुर सिखा रही है.

- Women Control Husbands ऑस्ट्रेलिया के सिडनी की रहने वाली मार्गरीटा नज़ैरेंको (Margarita Nazarenko) नाम की महिला इंस्टाग्राम पर महिलाओं को अपने पतियों और पार्टनर को काबू करने के तरीके बताती है. ऐसा नहीं है कि ये काम वो बिन मांगी सलाह देने के लिए कर रही है, इसके लिए वो फीस भी चार्ज करती है. उसके पैसे कमाने का ये तरीका इस वक्त चर्चा में है.
Women Control Husbands महिला सिखा रही है पार्टनर को काबू में करने के गुर !

- Women Control Husbands आपको जानकर हैरानी होगी कि मारग्रीटा महिलाओं को फेमिनिज़्म का पाठ पढ़ाती है और पुरुषों से झगड़ा करने के बजाय उन्हें प्यार से कंट्रोल करने के नुस्खे देती है. 34 साल की मारग्रीटा बताती है कि महिलाएं अपनी फेमिनिटी का चालाकी से इस्तेमाल करके अपने पार्टनर से जो चाहें, वो करा सकती हैं. उसके मुताबिक महिलाएं- हिरण, गाय और घोड़े की तरह व्यवहार करती हैं. इनमें से हिरण ऊर्जा से भरा होता है और महिलाओं को वैसा ही बनना चाहिए ताकि कुछ भी गलत होने का अंदेशा हो तो बचकर निकल लें. वहीं गाय की तरह उन्हें थका हुआ नहीं होना चाहिए. खुद को वो घोड़े की तरह प्रभावी बताती हैं.
Must Read This story https://shininguttarakhandnews.com/importance-of-kajal/


