भालू के हमले से महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर है। महिला का प्राथमिक उपचार चल रहा है। भालू ने महिला का पूरा मुंह और सिर नोंचा है।
तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी ( 26) अपने मायके आई हुई थी और घर के पास ही खेतों से चारा ला रही थी। तभी भालू ने हमला कर दिया। भालू ने उसके सिर, गर्दन और पूरे मुंह को नोंच दिया।
युवती को 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हेली एंबुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश ले जाया जाएगा। वन विभाग ने फौरी सहायता की तौर पर तीस हजार रूपये परिजनों को दिए है। युवती का ससुराल हार्मनी है।

