देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Shaheed Ruchin Singh जिस धरती को सैन्य धाम कहा जाता है वहा के हर कण से सैनिक पैदा होते है जो देश और तिरंगे के लिए हस्ते हस्ते कुर्बान हो जाते हैं ऐसे ही शहीद को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचकर नमन किया है। जम्मू कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Shaheed Ruchin Singh सैन्य धाम का लाल हुआ कुर्बान

Shaheed Ruchin Singh मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे शहीदों को यह देश हमेशा याद रखेगा।
Shaheed Ruchin Singh राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा हमारी सरकार शहीद रुचिन सिंह रावत के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने परिजनों से इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप कुंवर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
अपने बच्चे को हवा में उछालने वालों ये खबर पढ़ लो !!!! https://shininguttarakhandnews.com/shaken-baby-syndrome/

