सुब्रह्मण्य षष्ठी पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

सुब्रह्मण्य षष्ठी का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय को समर्पित है। यह दिन संतान प्राप्ति और संतान से जुड़ी मुश्किलों को दूर करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा के साथ-साथ उनके माता-पिता भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है, खासकर शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, तो आइए उन विशेष वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
कच्चा दूध – शिवलिंग पर गाय का शुद्ध कच्चा दूध अर्पित करने से मन शांत रहता है और पैसों से जुड़ी रुकावटें दूर होती हैं।
दही – सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन शिवलिंग पर दही से अभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
शहद – शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही इसे चढ़ाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
बिल्व पत्र – बिल्व पत्र भगवान शिव को सबसे प्रिय है। इसे अर्पित करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।
गन्ने का रस – सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही सुख-समृद्धि बनी रहती है।
काले तिल – शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और रुके हुए धन की प्राप्ति होती है।
अक्षत – शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।

पूजा का महत्व
ऐसी मान्यता है कि सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करने से भगवान कार्तिकेय की कृपा मिलती है। इस दिन शिव, पार्वती और कार्तिकेय तीनों की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान से जुड़ी सभी समस्या का हल होता है। यह पर्व मुख्य रूप से दक्षिण भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन संतान कामना वाले सभी भक्त इस दिन शिव-पार्वती और कार्तिकेय की पूजा करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।