Main Atal hoon भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की 25 दिसंबर को 98वीं जयंती थी । भारतीय जनता पार्टी इसे गुड गवर्नेंस डे (Good Governance Day) के रूप में मनाती है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (Narendra Modi) अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसी बीच अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ (Main Atal Hoon) का पोस्टर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हो रहा है और लोग अटल जी की तरह दिख रहे पंकज त्रिपाठी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Main Atal hoon फ़िल्मी पर्दे पर जन्में अटल जी के किरदार में दिखे पंकज त्रिपाठी

- Main Atal hoon पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने फिल्म के पोस्टर को शेयर कर लिखा है कि अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा, यह अटल विश्वास मुझे है। #MainAtalHoon सिनेमाघरों में, दिसंबर २०२३।” पंकज त्रिपाठी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Main Atal hoon यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
Main Atal hoon मालिनी अवस्थी ने लिखा कि इससे बेहतर कास्टिंग नहीं हो सकती! मेरे प्रिय अभिनेता को मेरे प्रिय राजनेता के रूप में देखना अद्भुत होगा। अटल जी को आप ही जीवंत कर सकते हैं पंकज जी। अभिनेता मनोज वाजपेयी ने लिखा कि बहुत बहुत शुभकामनाएं पंकज ! बहुत कमाल की यात्रा रहेगी, शुभ हो। प्रणव महाजन ने लिखा कि अद्भुत और अविश्वसनीय! कुछ समय लग गया इसे ध्यान से देख कर समझने में कि आपने कितनी गहराई से इसके लिए कार्य किया है। महादेव से प्रार्थना है कि आपकी मेहनत रंग लाए और सबको बहुत पसंद आए।
सीएम धामी ने शीश झुकाया – बच्चों को गले लगाया https://shininguttarakhandnews.com/veer-bal-diwas-dhami/

