High Hemoglobin ज्यादा हीमोग्लोबिन है खतरे की घंटी

High Hemoglobin  हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से एनीमिया का खतरा रहता है. आप इस बात से काफी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाना भी कई तरह की हेल्थ संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है. आमतौर पर लोग ब्लड रिपोर्ट में हाई हीमोग्लोबिन देखकर खुश हो जाते हैं. लेकिन असल में ज्यादा हीमोग्लोबिन होना शरीर में छिपी बीमारी का संकेत हो सकता है.डॉक्टर्स का कहना है कि हीमोग्लोबिन शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है, इसलिए इसका संतुलित स्तर जरूरी है. अगर आपकी रिपोर्ट में लगातार हीमोग्लोबिन बढ़ा हुआ आ रहा है, तो इसके पीछे की वजह को समझना बेहद जरूरी है. यहां विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने का क्या मतलब है? High Hemoglobin 

डॉ. का कहना है कि हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला प्रोटीन है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. हालांकि, पर्याप्त हीमोग्लोबिन जरूरी है, लेकिन इसका काफी ज्यादा बढ़ जाना कभी-कभी इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर जरूरत से ज्यादा रेड ब्लड सेल्स बना रहा है. इस स्थिति को एरिथ्रोसाइटोसिस या पॉलीसाइथीमिया कहा जाता है.

शरीर में हीमोग्लोबिन किन कारणों से ज्यादा बढ़ जाता है?

डिहाइड्रेशन है बड़ी वजह

डॉक्टर का कहना गै कि जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो खून का तरल हिस्सा कम हो जाता है. इससे हीमोग्लोबिन का स्तर रिपोर्ट में अधिक दिखाई दे सकता है. इसे रिलेटिव पॉलीसाइथीमिया कहा जाता है. इस स्थिति में रेड ब्लड सेल्स की संख्या वास्तव में नहीं बढ़ती.

सेकेंडरी एरिथ्रोसाइटोसिस

जब शरीर को लंबे समय तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो किडनी बोन मैरो को ज्यादा लाल रक्त कोशिकाएं बनाने का संकेत देती है. ये समस्या धूम्रपान करने वालों, लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों, स्लीप एपनिया के मरीजों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वालों में देखी जा सकती है.