Dhami in Khatima खटीमा से चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री !

Dhami in Khatima मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा लौटने का एक बार फिर इशारा दिया है। भावुक सन्देश के जरिये उन्होंने अपना और खटीमा का रिश्ता कैसा है ये लोगों को समझाया। एक कार्यक्रम में खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ की लागत से प्रस्तावित मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की जनता के स्नेह और अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते जैसा है.

यहां की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं. राजकीय महाविद्यालय में भवन निर्माण, आईटीआई एवं बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण सहित शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण और बस अड्डे जैसी सुविधाओं के विकास से स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है. इस सड़क के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही जाम की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी.इसके साथ ही किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चीनी मिल के संचालन, गन्ने की समय पर पेराई और भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि खटीमा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं. ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा. इससे पूर्व मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे. इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया. जिस तरह से बीते 1 साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के दौरे किए हैं और वहां के लोगों से अपने जुड़ाव की बातें बड़ी ही भावुकता भरे अंदाज में की है उसे राजनीति के जानकार इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं कि एक बार फिर खटीमा से ही सीएम धामी आने वाले 2027 के चुनाव में उतर सकते हैं