DM Dehradun लंबे समय से शिकायत मिलने के बाद आखिरकार डीएम देहरादून ने बड़ी छापेमारी कर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले गड़बड़झाले का रंगे हाथों खुलासा किया है इस दौरान न सिर्फ एक्सपायरी सामान बरामद हुए बल्कि हैरानी की बात तो यह है बाल श्रमिक भी गोदाम में काम करते नजर आए जिस पर डीएम सविन बंसल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने ताबड़तोड़ सख्त एक्शन के निर्देश भी जारी कर दिए.. आपको बता दें कि डीएम बंसल आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी करने खुद मौके पर पहुंचे थे…राज्य के नौनिहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून के इस सख्त एक्शन से हड़कंप मच गया वहीं गोदाम में निरीक्षण के दौरान बाल श्रमिक भी मिले जिसके बाद डीएम ने गोदाम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं

हैरानी की बात है
गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडा एवं सामग्री की गुणवत्ता भी संदिग्ध मिली और कई सामग्री पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि का उल्लेख भी नहीं था
वहीँ पैकेट पर छपी हुई मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायर तिथि के स्थान पर स्टैंप वाली तिथि मिली ..सबसे हैरान करने वाली बात रही कि दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में वितरित की जा रही थी …इस छापेमारी के दौरान डीएम नेआंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति हेतु डिस्पैच हो रहे वाहनों को रूकवाकर सेंपलिंग करवाई जो वाहन टिहरी उत्तरकाशी एवं डोईवाला सामग्री लेकर निकलने वाले थे …

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा माडी चौक रुड़की स्थित गढ़वाल कुमाऊं में आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र देव, कानूनगो रुड़की संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

