Dehradun Police Raid पहले स्पा मसाज पार्लरों पर जमकर हुई पुलिसिया कार्यवाही … इसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी से बेनकाब हुए गंदे धंधे के व्यापारी , और आप डीआईजी के निशाने पर हैं वो होटल जो जिस्मफरोशी के अड्डे बने हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने जिले में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को लगातार अलर्ट किया हुआ है जिसके तहद बड़ी कार्यवाही सामने आ रही है।
Dehradun Police Raid होटलों पर पुलिस का हल्लाबोल

- Dehradun Police Raid पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निर्देशन में AHTU देहरादून की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में मुखबिर तन्त्रो के माध्यम से ख़बर रखी जा रही थी। 16 मार्च को विभिन्न सूचना माध्यम व मुखबिर के द्वारा कुछ होटलों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली जिसके आधार पर गोपनीय जानकारी की गई तो हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला के संचालक द्वारा होटल में आने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस उपलब्ध कराये जाने की जानकारी मिली, रात में AHTU टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को साथ लेकर होटल लीला पर दबिश दी तो होटल संचालक, एक महिला के साथ मिला, तथा मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

Dehradun Police Raid चार बच्चों की जिम्मेदारी ने सेक्स वर्कर बना दिया
- Dehradun Police Raid पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उस पर चार बच्चों की जिम्मेदारी होने व आर्थिक तंगी के कारण मजबूरी में जब होटल संचालक द्वारा उसे सेक्स सर्विस देने के बदले अच्छे पैसे देने की बात कही तो मजबूरी में उसके द्वारा हामी भर दी और काफी समय से होटल संचालक के बुलाने पर होटल में आए ग्राहकों को यह सर्विस दे रही थी, मौके से पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया और होटल को सील किया गया।

- Dehradun Police Raid पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि होटल लीला के संचालक भरत सिंह द्वारा होटल लीज पर लिया गया था तथा फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण ग्राहको की कमी रहती थी, इस कारण उसने होटल के कमरे अनैतिक देह व्यापार के लिए देने शुरू कर दिए। होटल में ग्राहक आने व उनके द्वारा सेक्स सर्विस की डिमांड करने पर संचालक द्वारा संपर्क में आई महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को सर्विस दी जाती थी, व ग्राहकों से पैसा लेकर उसका कुछ हिस्सा सर्विस देने वाली महिला को दिया जाता था। सहारनपुर रोड पर स्थित होटल किंगफिशर पर अवैध क्रियाकलापों की सूचना पर संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त होटल को बंद कराया गया।
अचानक झुक गए सीएम धामी ! https://shininguttarakhandnews.com/dhami-reality-gairsain-hospital/

