Thief In Wedding अगर आप अपने बच्चो की शादी की तैयारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। ये खबर आपको सचेत करने लिए है। ये खबर आपको आने वाले उस खतरे से बचाने के लिए है जो आपके परिवार को बड़ा नुकसान करवा सकती है। आपके घर में रखा शादी का कीमती सामान सुरक्षित नहीं है। कोई है जो आपके कीमती सामान पर नज़र गड़ाए हुए है।
Thief In Wedding सूट-बूट वाला चोर

- Thief In Wedding उसने सबसे पहले अपने लिए शादी का सूट सिलवाया, नए जूते खरीदे, हाथ में एक महंगी घड़ी डाली।वो था सांसी गिरोह का चोर। जो सज-धजकर बारातियों के बीच शादी के पंडाल में घुसकर आपके पर्स में रखा पैसा, जूलरी लेकर फरार हो सकता है। अब आप जान लीजिए ऐसा हम क्यों कह रहे हैं। दरअसल ये गैंग पहले ही देश के कई हिस्सों में अपना काम शुरू कर चुका है। हर इलाके में इस गैंग के लोग होते हैं। ये बकायदा रेकी करके ये पता लगाते हैं कि किसके घर में शादी होनी है और किस दिन होनी है। ये लोग इस काम के लिए छोटे-छोटे लड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

- Thief In Wedding मध्यप्रदेश में इंजीनियर अब्दुल खान अपनी फैशन डिजायनर बहन की शादी अब्दुल ने बड़ी ही धूमधाम से कर रहे थे। अब्दुल की मां के हाथ में कैश और जूलरी से भरा बैग रखा गया था, दुल्हन की मां फोटो खिंचवाने आईं। उन्होंने अपना बैग वही स्टेज पर ही पड़ी एक कुर्सी पर रख दिया। करीब दस मिनट बाद जब अब्दुल की मां कुर्सी से अपना बैग लेने वापस लौटीं तो देखा वहां वो बैग था ही नहीं।बैग में करीब ढाई लाख रुपये और दुल्हन की नथ रखी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो पता चला कि एक लड़का जिसने अच्छा कीमती सूट पहना हुआ था, देखकर लग रहा था कि शायद शादी में आई किसी मेहमान का बेटा हो। उसने सबके सामने बिना डर के कुर्सी से बैग उठाया और वहां से निकल गया।

- Thief In Wedding उसी दिन इंदौर के ही हीरानगर इलाके मौजूद मिलन बैंक्वट में भी इन दोनों चोरों ने हाथ साफ किया। यहां पर एक होटल मैनेजर योगेन्द्र सिंह पुनिया की बहन की शादी थी। स्टेज पर फोटो सेशन के दौरान ही यहां भी इन लोगों ने एक बैग चुरा लिया। दुल्हन की बहन के पास वो बैग पड़ा था जिसमें पांच लाख रुपये और कुछ ज्वैलरी थी। ये दोनों लड़के लगातार उस बैग पर नज़र बनाए हुए थे। जैसे ही फोटो खिंचवाने के लिए दुल्हन की बहन ने बैग नीचे रखा ये पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उस बैग को उठाकर ले गए और किसी को कुछ पता ही नहीं चला। बाद में सीसीटीवी देखने के बाद परिवारवालों को पूरा माजरा समझ आया कि उनका लाखों का नुकसान हो चुका है।

- Thief In Wedding प्रवीण मित्तल की बेटी की सगाई का फंक्शन चल रहा था। सब बेहद खुश थे, लेकिन उनकी खुशी भी अचानक परेशानी में तब्दील हो गई जब प्रवीण को पता चला कि उनके पास रखा बैग गायब हो चुका है। प्रवीण मित्तल खुद उस बैग को लेकर घूम रहे थे जिसमें 5 लाख की जूलरी और करीब 60 हज़ार रूपये कैश पड़े हुए थे। फोटो खिंचवाने के लिए प्रवीण ने कुछ देर के लिए ही बैग नीचे रखा, लेकिन जब वो दोबारा बैग लेने आए तो वो गायब हो चुका था। सीसीटीवी में पता चला कि सूट-बूट पहने एक लड़के ने उस बैग को वहां से उठा लिया और फिर वहां से फरार हो गया।

- Thief In Wedding यहां भी एक पंडाल में ऐसे ही चोर की सीसीटीवी फुटेज सामने आई। मंजुला वत्स अपनी बेटी की शादी धूम-धाम से करवा रही थीं। शादी का बैग जिसमें शादी के लिए इस्तेमाल होने वाला पैसा और कुछ सोने की अंगूठियां रखी हुईं थी वो खुद मंजुला ने अपना पास रखा हुआ था ताकि कोई प्रॉबल्म न हो, लेकिन चोर इतना शातिर था कि वो बैंक्वट में आया भी और बैग लेकर फरार भी हो गया। सूट-बूट वाला चोर बैग को ले उड़ा और किसी को कुछ खबर भी नहीं हुई। दरअसल ये गैंग इतना शातिर तरीके से चोरी करता है कि कोई समझ ही नहीं पाता। शादियों में लड़के और लड़की दोनों तरफ से मेहमान होते हैं और ज्यादातर लोग एक दूसरे को नहीं जानते हैं और इसी का फायदा उठाता है ये गैंग।
इन महिलाओं जैसा ज़ज़्बा क्या आपमें भी है ? https://shininguttarakhandnews.com/ideal-lady-teachers-bengal/


