Amitabh Publicity Rights Case जिसकी आवाज़ , डायलॉग और एक्टिंग की दीवानी दुनिया है उसके नाम पर घोटाला हो जायेगा ऐसा कौन सोच सकता है। लेकिन जनाब ये भारत में हुआ है और वो भी धड़ल्ले से …. फिलहाल अपनी ब्रांड इमेज को बचाने के लिए अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट में व्यक्तित्व अधिकारों को लेकर याचिका दायर की है। उन्होंने बताया कि कुछ कंपनियां धड़ल्ले से उनकी इजाजत के बिना उनकी आवाज, तस्वीर, स्टेट्स और नाम का इस्तेमाल कर रही है।आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।
Amitabh Publicity Rights Case अमिताभ बच्चन के नाम पर घोटाले

- Amitabh Publicity Rights Case दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश पारित किया जिसमें बड़े पैमाने पर बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी यानी व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों के उल्लंघन करने से रोका गया। अमिताभ बच्चन को राहत देते हुए जस्टिस नवीन चावला ने आदेश दिया है कि अथॉरिटी और टेलीकॉम विभाग तुरंत एक्टर की तस्वीर, नाम और पर्सनैलिटी को हटाएं। महानायक का कहना है कि कहीं टीशर्ट पर उनका चेहरा नजर आ रहा है तो कहीं उनकी आवाज निकालकर लॉटरी घोटाले किए जा रहे हैं।

- Amitabh Publicity Rights Case सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे ने अपने क्लाइंट अमिताभ बच्चन का पक्ष रखते हुए कोर्ट से दरख्वास्त की कि कोई भी बिग बी की इजाजत के बिना उनके नाम व उनकी किसी भी आयडेंटिटी का इस्तेमाल न करें। इस तरह एक्टर की छवि खराब होती है और ये पूरी तरह से गैर कानूनी है। उनके नाम, आवाज और पर्सनैलिटी से लोग किस कदर प्रभावित होते हैं। मगर कुछ कंपनियां एक्टर की इजाजत के बिना उनकी पर्सनैलिटी, स्टेट्स और नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि सीधे-सीधे गैर कानूनी है। ये सब प्रचार अधिकारों के खिलाफ भी है।
बीवी , दीदी , भाभी अम्मा सब सावधान – शादी में मत करना ये काम https://shininguttarakhandnews.com/thief-in-wedding/


